Advertisment

Cyclone in India: तमिलनाडु-केरल में फिर मंडरा रहा चक्रवाती तूफान का खतरा, आज से 4 दिन तक भारी बारिश की आशंका

author-image
Sonu Singh
Cyclone in India: तमिलनाडु-केरल में फिर मंडरा रहा चक्रवाती तूफान का खतरा, आज से 4 दिन तक भारी बारिश की आशंका

Image Source: Twitter@Indiametdept

Cyclone in Tamil Nadu and Kerala: चक्रवाती तूफान निवार (Cyclone Nivar) के तुरंत बाद ही अब एक और चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने तूफान को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। बंगाल की खाड़ी से उठ रहा ये तूफान इस बार श्रीलंका के तट से टकराएगा। भारत में इसका ज्यादा असर तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप के तटीय इलाकों पर पड़ेगा।

Advertisment

https://twitter.com/ANI/status/1333593933205577728

मौसम विभाग ने इन राज्यों में आज यानी 1 दिसंबर से 4 दिसंबर तक लगातार भारी बारिश होने की आशंका जताई है। तूफान के दौरान इन तटीय इलाकों में 65 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1333353101089153024

मौसम विभाग के मुताबिक, 2 दिसंबर की शाम या रात में तूफान श्रीलंका के तट को पार कर सकता है। इसकी वजह से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्ष्यद्वीप, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं।

मछुआरों को लेकर अलर्ट
IMD ने मछुआरों को समुद्र में न जाने को लेकर अलर्ट जारी किया है। 1 दिसंबर की रात से ही हवाओं की रफ्तार तेज होने का अनुमान है। इस दौरान हवाओं की स्पीड बहुत तेज हो सकती है। कोमोरिन एरिया (Comorin area), मन्‍नार की खाड़ी (Gulf of Mannar) और तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप तट ज्यादा प्रभावित होंगे।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें