Advertisment

MP Monsoon 2024: मध्यप्रदेश में इस दिन एंटर होगा मानसून, इन जिलों में तेज आंधी के साथ होगी बरसात

MP Monsoon 2024: मध्यप्रदेश में इस दिन एंटर होगा मानसून, इन जिलों में तेज आंधी के साथ होगी बरसात, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा

author-image
Preetam Manjhi
MP Monsoon 2024: मध्यप्रदेश में इस दिन एंटर होगा मानसून, इन जिलों में तेज आंधी के साथ होगी बरसात

हाइलाइट्स 

  • मानसून से पहले आंधी, बारिश के साथ गरज-चमक
  • मध्यप्रदेश में इस दिन एंटर होगा मानसून
  • इन जिलों में तेज आंधी के साथ होगी बरसात
Advertisment

MP Monsoon 2024: मध्यप्रदेश में अभी प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में रिमझिम बारिश देखने को मिल रही है। देर रात से भोपाल, उज्जैन और रायसेन में रुक-रुककर बारिश हुई।

आपको बता दें कि कई दिनों से रास्ते में अटका मानसून अब आगे बढ़कर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पहुंच चुका है। अभी मानसून महाराष्ट्र के गोंदिया तक पहुंच चुका है। अगर रफ्तार ज्यादा रही, तो जल्द एमपी में एंट्री करेगा।

मानसून से पहले आंधी, बारिश के साथ गरज-चमक

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, वर्तमान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की वजह से प्रदेश में तेज आंधी, बारिश हो रही है। आने वाले कुछ दिन तक ऐसा ही दौर रहेगा।

Advertisment

आज यानी शुक्रवार को जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, विदिशा, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, मंडला, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, कटनी में तेज आंधी चलेगी। इसके साथ ही गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।

इस दिन आएगा मानसून

IMD, भोपाल वैज्ञानिक प्रकाश धावले ने बताया कि मध्य प्रदेश में 3-4 दिनों में मानसून दस्तक दे सकता है। अभी मानसून (MP Monsoon 2024) महाराष्ट्र के गोंदिया तक पहुंच चुका है। साउथ एमपी से मानसून की एंट्री हो सकती है।

प्रदेश के दक्षिणी हिस्से से मानसून (MP Monsoon 2024) प्रदेश में एंटर होगा। इनमें बालाघाट, बुरहानपुर, पांढुर्णा-बैतूल समेत दक्षिणी जिले शामिल हैं। अभी प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिव है जिससे ज्यादातर जिलों में बारिश होने के आसार हैं। इसके साथही सिवनी में 80% जगहों पर बारिश की संभावना है।

Advertisment

इस समय अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी मिल रही है। पिछले साल पूरे एमपी में 25 जून तक मानसून आ गया था। इस साल भी संभावना है कि 25 जून तक मानसून एंट्रर हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: MP के खंडवा में भूकंप के झटके: धरती डोली तो घरों से बाहर भागे लोग, मची अफरा-तफरी

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें