Advertisment

UP Weather Update: हर दिन बदल रहा है प्रदेश का मौसम, अब भीषण गर्मी से थोड़ी राहत, 24 मई तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 19 मई से लेकर 24 मई तक राज्य में कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।

author-image
anurag dubey
UP Weather Update: हर दिन बदल रहा है प्रदेश का मौसम, अब भीषण गर्मी से थोड़ी राहत, 24 मई तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 21 मई से लेकर 24 मई तक राज्य में कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन बादलों की आवाजाही और बारिश से मौसम सुहावना हो सकता है।

Advertisment

मौसम विभाग के अनुसार, 21 मई को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं।

इन जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना:

  • पूर्वी यूपी: गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी
  • पश्चिमी यूपी: सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं

तेज हवाओं का अलर्ट इन जिलों में

  • सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर
  • गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं
Advertisment

अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान:

  • 21 और 22 मई को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
  • 22 मई के आसपास अरब सागर में बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र के कारण प्रदेश में दक्षिण-पश्चिमी और पुरवा हवाओं का मिलन होगा, जिससे बारिश की तीव्रता और क्षेत्रीय विस्तार में वृद्धि हो सकती है। 
Orange alert in Maharashtra Mumbai Weather Update Mumbai Weather News Mumbai Weather Mumbai maharashtra weather Maharashtra
Advertisment
चैनल से जुड़ें