Advertisment

IMD Heavy Rain Alert: एक बार फिर मूसलाधार बारिश, अगले 24 घंटे राजधानी में टूटेंगे बारिश के रिकॉर्ड

मुंबई में कुछ दिन के अंतराल के बाद मंगलवार को एक बार फिर मूसलाधार बारिश हुई। नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि कहीं भी निचले इलाके में भारी जलजमाव की कोई खबर नहीं है।

author-image
Bansal News
Weather Update Today: उत्तराखंड-हिमाचल में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

मुंबई। IMD Heavy Rain Alert मुंबई में कुछ दिन के अंतराल के बाद मंगलवार को एक बार फिर मूसलाधार बारिश हुई। नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि कहीं भी निचले इलाके में भारी जलजमाव की कोई खबर नहीं है। ट्रेन सेवाएं और ‘बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट’ (बेस्ट) की बस सेवाएं सामान्य हैं। उन्होंने बताया कि सुबह शहर के अधिकतर हिस्सों में बारिश नहीं हो रही थी या हल्की बारिश थी। भारी बारिश पूर्वाह्न करीब 10 बजे शुरू हुई।

Advertisment

मौसम विभाग के बड़े पूर्वानुमान

आपको बताते चलें कि, मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में शहर और उसके उपनगरों में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। अगले 24 घंटे में रुक-रुककर बारिश हो सकती है। नगर निकाय अधिकारियों ने बताया कि शहर में मंगलवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 7.91 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 12.94 मिमी और 12.33 मिमी बारिश दर्ज की गई।

आज कैसा रहेगा मौसम

आपको बताते चलें कि, उन्होंने बताया कि मंलगवार को दोपहर दो बजकर 57 मिनट पर अरब सागर में 4.39 मीटर तक की ऊंची लहरें उठ सकती हैं। मुंबई के अधिकांश हिस्सों में पिछले कुछ दिन में हल्की बारिश ही दर्ज की गई।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें