Advertisment

IMD Alert For Farmers: गर्मी से पहले बारिश ने बढ़ाई आफत ! किसानों को पंजाब और हरियाणा में फसल की कटाई टालने की सलाह

देश के कई हिस्सों में बारिश होने के कारण मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को किसानों को पंजाब और हरियाणा में सरसों की फसल की कटाई टालने की सलाह दी है।

author-image
Bansal News
IMD Alert For Farmers: गर्मी से पहले बारिश ने बढ़ाई आफत ! किसानों को पंजाब और हरियाणा में फसल की कटाई टालने की सलाह

नई दिल्ली। IMD Alert For Farmers  देश के कई हिस्सों में बारिश होने के कारण मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को किसानों को पंजाब और हरियाणा में सरसों की फसल की कटाई टालने की सलाह दी है। इसके अलावा मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में किसानों को गेहूं और दालों की फसलों की कटाई भी रोकने को कहा है।

Advertisment

बारिश से  गर्मी में मिली राहत

पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की, लेकिन किसानों को अपनी फसलों की रक्षा के लिए हाथ-पांव मारने के लिए मजबूर कर दिया। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी भी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, ‘‘ पंजाब और हरियाणा में बारिश बंद होने तक सरसों की कटाई रोक दें। यदि फसल पहले ही काटी जा चुकी है, तो नुकसान से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर उसका भंडारण करें। इसके अलावा गेहूं की फसलों की सिंचाई भी रोक दें। ’’

फलों के बागान के लिए दी सलाह

मौसम विभाग कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सेब, नाशपाती, बेर और आड़ू के बागों के साथ-साथ मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में फलों के बागानों की सुरक्षा के लिए ‘ओला जाल’ के उपयोग की सलाह दी है।

rain alert farmers imd alert heavy rain alert Farmers protest Red alert Orange alert imd issues red alert red alert to state farmer in deep problem farmers in problem farmers latest news farmers newsm good news for farmers good news to farmers imd issued red alert imd issues alert imd issues heavy rain alert in kerala imd issues orange alert in 9 districts of kerala nashik farmers protest red alert issued by imd for 5 kerala districts
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें