Advertisment

IMD Alert 2023: 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, इस राज्य में चक्रवाती तूफान देगा दस्तक !

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र शुक्रवार तक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।

author-image
Bansal News
IMD Alert 2023: 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, इस राज्य में चक्रवाती तूफान देगा दस्तक !

भुवनेश्वर। IMD Alert 2023  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र शुक्रवार तक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है और बांग्लादेश तट को पार कर सकता है।

Advertisment

जानें मौसम का बुलेटिन

उसने एक बुलेटिन में कहा कि बृहस्पतिवार को दबाव के क्षेत्र ने मजबूत होकर गहरे दबाव के क्षेत्र का रूप ले लिया और वह 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा में बढ़ रहा है।उसने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बज यह आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम के पूर्व- दक्षिणपूर्व में करीब 390 किलोमीटर तथा ओडिशा में पारादीप के दक्षिण-दक्षिणपूर्व में 320 किलोमीटर की दूरी पर था।

https://twitter.com/i/status/1724940271828472068

आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

आईएमडी ने बुलेटिन में कहा, ‘‘ इस तंत्र के उत्तर-उत्तपूर्व दिशा की ओर बढ़ते रहने एवं अगले 24 घंटे में मजबूत होकर चक्रवाती तूफान का रूप लेने एवं शनिवार तड़के मोंगला एवं खेपूपारा के बीच बांग्लादेश तट को पार कर लेने की आशंका है। हवा की रफ्तार 55-65 किलोमीटर प्रति घंटे से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।’’

कई हिस्सों में जारी बारिश

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उसके प्रभाव से ओडिशा के कई हिस्सों खासकर तटीय क्षेत्र में भारी वर्षा होगी तथा 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।मछुआरों को 18 नवंबर तक गहरे समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गयी है क्योंकि इस दौरान वहां स्थिति बहुत खराब रहेगी।

Advertisment

IMD Alert 2023, Bhuvneshwar Weather, India Weather Update, Rain Alert, AQI

rain alert india weather update AQI Bhuvneshwar Weather IMD Alert 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें