/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/ifs-petal-gehlot-biography-un-india-secretary-reply-to-pakistan-hindi-news-zxc.webp)
हाइलाइट्स
- UN में IFS पेटल गहलोत का पाकिस्तान पर करारा प्रहार
- आतंकवाद पर भारत की First Secretary का सख्त बयान
- 33 वर्षीय पेटल गहलोत ने दुनिया में बढ़ाया भारत का मान
IFS Petal Gehlot Biography: भारत की बेटी और भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी पेटल गहलोत (IFS Petal Gehlot) ने संयुक्त राष्ट्र (UN) में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को करारा जवाब दिया है। पेटल गहलोत ने शरीफ पर आतंकवाद का महिमामंडन करने और इसे पाकिस्तान की विदेश नीति का मुख्य हिस्सा बताने का गंभीर आरोप लगाया।
UN में भारत की पहली सचिव पेटल गहलोत का बयान
संयुक्त राष्ट्र में भारत की First Secretary Petal Gehlot ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि आतंकवादियों और उनके प्रायोजकों में कोई फर्क नहीं किया जाएगा। दोनों को ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि भारत कभी भी "परमाणु ब्लैकमेल" के नाम पर आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और न ही ऐसी धमकियों के आगे झुकेगा।
पाकिस्तान के दावों का मजाक उड़ाया
शहबाज शरीफ के "हमने युद्ध जीत लिया" वाले दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए IFS Officer Petal Gehlot ने तंज कसा – "अगर तबाह रनवे और जले हुए हैंगर को जीत कहा जाए तो पाकिस्तान को इसे मनाने का पूरा हक है।"
पेटल गहलोत कौन हैं?
33 वर्षीय Petal Gehlot IFS Officer ने 2015 में Indian Foreign Service (IFS) ज्वाइन की थी। वर्तमान में वह संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी हैं।
इससे पहले वह विदेश मंत्रालय (MEA) के यूरोप वेस्ट डिवीजन, पेरिस और सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय मिशन में Under Secretary के तौर पर काम कर चुकी हैं। जुलाई 2023 में उन्हें UN मिशन में नियुक्त किया गया था।
पेटल गहलोत की शिक्षा
Graduation – सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई (Political Science, Sociology, French Literature)
Post Graduation (MA) – लेडी श्रीराम कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय (Political Science and Governance)
Master’s Degree – Middlebury Institute of International Studies, Monterey (Language Interpretation & Translation)
पेटल गहलोत के शौक
The feeling of confusion, of being torn and of wanting everything and just one thing at the same time, encapsulated in this song from 12 years ago.
A cover of ‘Kabira’ from Yeh Jawaani Hai Deewani pic.twitter.com/ASs7usWki2— Petal Gahlot (@petal_gahlot) May 5, 2025
पेशेवर उपलब्धियों के साथ-साथ IFS Petal Gehlot संगीत में भी गहरी रुचि रखती हैं। वह गिटार बजाने और गाने का शौक रखती हैं और अक्सर इंस्टाग्राम व ट्विटर पर अपने वीडियो साझा करती हैं। इसके अलावा उन्हें प्रकृति से लगाव है और वह सोशल मीडिया पर प्रकृति से जुड़ी तस्वीरें व पोस्ट शेयर करती रहती हैं।
Bareilly Violence Update: बरेली में बवाल के बाद मौलाना तौकीर रजा खां समेत 8 गिरफ्तार, इंटरनेट 48 घंटे के लिए बंद
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Bareilly-Violence-Update-Maulana-Tauqeer-Raza-Khan-Arrested-Internet-shutdown-48hours-hindi-news-zxc.webp)
उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को हुए बवाल के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। शनिवार को मौलाना तौकीर रजा खां (Maulana TauqeerRaza Khan Arrested) समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us