Advertisment

IFFI Goa 2023: गोवा में इफ्फी के 54वें संस्करण समारोह में दिखाई जाएंगी 200 से ज्यादा फिल्में,

गोवा पणजी में इफ्फी के 54वें संस्करण के दौरान कुल 270 फिल्में दिखाई जाएंगी, जिसमें कुल 270 फिल्में दिखाई जाएंगी

author-image
Bansal news
IFFI Goa 2023: गोवा में इफ्फी के 54वें संस्करण समारोह में दिखाई जाएंगी 200 से ज्यादा फिल्में,

IFFI Goa 2023: गोवा पणजी में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के 54वें संस्करण के दौरान कुल 270 फिल्में दिखाई जाएंगी, जिसका उद्घाटन 20 नवंबर को गोवा के पास बम्बोलिम के एक इनडोर स्टेडियम में किया जाएगा।

Advertisment

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बीते गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि नौ दिवसीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन समारोह शाम पांच बजे बम्बोलिम के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी इनडोर स्टेडियम में किया जाएगा।

जिसमें कुल 270 फिल्में दिखाई जाएंगी। यह आयोजन 2023 अमेरिकी जीवनी खेल नाटक द फेदरवेट के साथ समाप्त होगा।

अंतिम रूप में हैं समारोह की तैयारियां

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जानकारी देते हुए कहा कि समारोह की मेजबानी के लिए बुनियादी ढांचा ‘‘99 प्रतिशत’’ तैयार है और शेष कुछ को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Advertisment

साथ ही मुख्यमंत्री सावंत ने बताया कि इस कार्यक्रम में 198 अंतरराष्ट्रीय फिल्में दिखाई जाएंगी। जिनमें से 13 का पहली बार प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी उत्सव स्थल दिव्यांग प्रतिनिधियों के लिए सुलभ होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवा के स्वाद और संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न कार्यक्रम पणजी में मांडवी तट पर आयोजित किए जाएंगे और वे गैर-प्रतिनिधियों के लिए भी खुले रहेंगे।

ये भी पढ़ें:

MP Elections 2023: इंदौर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले    

Advertisment

CG Phase 2 Update: महिला कर्मियों ने संभाल मोर्चा, रायपुर उत्तर सीट के सभी केन्द्रों पर तैनात है महिला कर्मी

CG Election 2023 Live Update : छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर आज 14 लाख मतदाता करेंगे मतदान,जानिए पुरुष और महिला मतदातों की कुल संख्या

CG Phase 2 Update: छग में दूसरे चरण का मतदान शुरू, यहां पढ़ें चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें

Advertisment

MP Election 2023 Live Update: मध्यप्रदेश में मतदान का म​हाकुंभ, पल-पल की लाइव अपडेट, केवल बंसल न्यूज पर

IFFI Goa 2023, Indian International Film Festival 2023, IFFI Goa, IFFI 54th edition

IFFI Goa IFFI 54th edition IFFI Goa 2023 Indian International Film Festival 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें