Advertisment

जेब है तंग तो कम बजट में हनीमून के लिए ये हैं जगह बेस्ट ऑप्शन, आज ही बना लें प्लान

author-image
Kumar pintu
जेब है तंग तो कम बजट में हनीमून के लिए ये हैं जगह बेस्ट ऑप्शन, आज ही बना लें प्लान

भारत अपनी ऐतिहासिक इमारतों और प्राकृतिक नज़ारों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है,इतना ही नहीं अपने कई खूबसूरत पहाड़ों और समुद्री जगहों के कारण यह देश दुनिया भर से लोगों को आकर्षित करता है।

Advertisment

अगर पानी के किनारे स्थित जगहों की बात करें तो लोगों को आइलैंड जैसी जगहें भी काफी पसंद आती हैं।

आइलैंड का नाम आते ही आपके मन में मालदीव का ख्याल जरूर आया होगा. हालाँकि, भारत में स्थित अंडमान और निकोबार भी कुछ कम नहीं है।

हूबहू मालदीव जैसा दिखने वाला ये आइलैंड लोगों की पसंदीदा जगह बन गया है.

मालदीव घूमने के लिए जहां कपल्स लाखों रुपए खर्च करते हैं, वहीं अंडमान में इसका आधा भी खर्च नहीं होता।

Advertisment

अगर आप भी सस्ते में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आइए यहां कुछ खर्चों के बारे में बात करते हैं।

जानें अंडमान और निकोबार के बारे में

अंडमान द्वीप समूह में लगभग 300 द्वीप शामिल हैं, जो हजारों साल पुराने हैं। आपको बता दें, अंडमान में जारवा, सेंटिनलीज, ग्रेट अंडमानीज, ओंगे जैसी जनजातियों के लोग रहते हैं। प्राचीन काल से 18वीं शताब्दी में अंग्रेजों और भारत और जापान के लोगों के आने तक इन द्वीपों पर कई निवासी निवास करते रहे हैं।

बांग्लादेश से आए शरणार्थियों को भी द्वीपों में रहने के लिए ज़मीन दी गई। अंडमान की राजधानी पोर्ट ब्लेयर आज भी वैसी ही है, यहां आपको न तो आकर्षक मॉल दिखेंगे और न ही मल्टीप्लेक्स थिएटर। इतना ही नहीं यहां के लोग आज भी पश्चिमी संस्कृति से कोसों दूर हैं।

Advertisment

अंडमान में घूमने लायक खूबसूरत जगहें

अंडमान का हैवलॉक द्वीप बेहद खूबसूरत द्वीप माना जाता है। यह सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है. हैवलॉक द्वीप घने जंगलों, मूंगा चट्टानों, नीले समुद्र तटों और कई खूबसूरत दृश्यों से घिरा हुआ है। इतना ही नहीं अंडमान में नील आइलैंड, रॉस आइलैंड जैसे कई खूबसूरत द्वीप भी मौजूद हैं।

चुनिंदा पत्थर की गुफाओं के अलावा रॉस और स्मिथ द्वीप में आपको और भी कई तरह की गुफाएं देखने को मिलेंगी। अंडमान में खाने के लिए ज्यादातर समुद्री भोजन है।

यहां के लोकप्रिय व्यंजनों में उत्तर भारतीय, बंगाली और तमिल व्यंजनों का मिश्रण देखा जा सकता है। पोर्ट ब्लेयर के रेस्तरां में केकड़े और विभिन्न प्रकार की मछली के व्यंजन भी परोसे जाते हैं।

Advertisment

अंडमान की चार दिवसीय यात्रा -

पहला दिन: पोर्ट ब्लेयर (सेल्यूलर जेल या रॉस आइलैंड) में बिताया जा सकता है।

दिन 2: सुबह नौका द्वारा हैवलॉक द्वीप के लिए प्रस्थान करें और पूरे दिन का आनंद लें।

दिन 3: शाम को, हैवलॉक द्वीप से पोर्ट ब्लेयर तक ड्राइव करें।

दिन 4: पोर्ट ब्लेयर जा सकते हैं.

अंडमान में छह दिवसीय यात्रा योजना -

दिन 1: पोर्ट ब्लेयर (सेल्यूलर जेल/रॉस आइलैंड) के लिए आगे बढ़ें।

दिन 2: सुबह जॉली बॉय आइलैंड, शाम को चिड़िया टापू या रॉस आइलैंड जाएं।

दिन 3 और 4: दो दिन हैवलॉक द्वीप में बिताए जा सकते हैं।

दिन 5: हैवलॉक द्वीप से पोर्ट ब्लेयर तक ड्राइव करें।

दिन 6: आप पोर्ट ब्लेयर से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकते हैं। इसके अलावा अगर आप कहीं और यात्रा करना चाहते हैं तो उसे भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

यात्रा पर इतना आएगा खर्च

अगर आप दिल्ली से अंडमान जा रहे हैं तो मौजूदा एक तरफ का टिकट आपको करीब 7000 रुपये से 10,000 रुपये तक पड़ेगा.

अगर आप कुछ महीने पहले टिकट बुक करते हैं तो आपका खर्च और भी कम हो सकता है। इतना ही नहीं, अगर आप चार से पांच दिन रुकते हैं तो घूमने के लिए कम बजट के होटल, रिक्शा और खाने के लिए स्थानीय चीजें भी शामिल कर सकते हैं।

इनकी कुल कीमत आपको 20 हजार से 25 हजार तक पड़ेगी. इतना ही नहीं, अगर आप कुछ गतिविधियां करते हैं तो इसमें आपको 500 से 3500 रुपये तक का खर्च आएगा।

कैसे पहुंचे अंडमान निकोबार

अंडमान पहुंचने के लिए आप कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु से हवाई यात्रा करके पोर्ट प्लेयर पहुंचेंगे।

इसके बाद पोर्ट ब्लेयर से जहाज की मदद से अंडमान जाएंगे. लेकिन इसमें आपको अधिक समय लगेगा. समय बचाने के लिए आप नागरिक उड्डयन क्षेत्र की अनुमति से निजी एयरलाइंस की मदद से सस्ते पैकेज में भी अंडमान जा सकते हैं।

टिकट बुक करने से पहले एक बार सरकारी वेबसाइट पर जानकारी जरूर ले लें.

ये भी पढ़ें :-  

Weather Update Today: महाराष्ट्र से मध्‍यप्रदेश तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Azam Khan: आजम खान के खिलाफ ₹800 करोड़ की टैक्स चोरी के सबूत, पढ़िए 3 दिन क्या हुआ?

Water Tanks: क्यों होती है पानी की टंकी गोल, जानें यहां

Gujarat News: स्थानीय निकायों में ओबीसी के लिए 27% आरक्षण, विधेयक विधानसभा में पारित

Honeymoon in Andaman Nicobar Places
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें