Advertisment

भारत इस बार नहीं जीत पाया तो उसे अगले 3 वर्ल्ड कप तक इंतजार करना होगा: शास्त्री ने क्यों दिया ये स्टेटमेंट

World Cup 2023: पूर्व कप्तान रवि शास्त्री का मानना है कि भारतीय टीम अगर इस बार चैंपियन नहीं बन पाई तो उसे फिर इसके लिए...

author-image
Bansal News
भारत इस बार नहीं जीत पाया तो उसे अगले 3 वर्ल्ड कप तक इंतजार करना होगा: शास्त्री ने क्यों दिया ये स्टेटमेंट

World Cup 2023: पूर्व कप्तान रवि शास्त्री का मानना है कि भारतीय टीम अगर इस बार चैंपियन नहीं बन पाई तो उसे फिर इसके लिए अगले 3 वर्ल्ड कप तक इंतजार करना होगा।

Advertisment

‘इंतजार खत्म करने का शानदार मौका’

शास्त्री ने एक पॉडकास्ट के दौरान कहा कि इस समय भारत के अधिकतर खिलाड़ी अपने चरम पर हैं जिससे उसके पास ICC खिताब के इंतजार को खत्म करने का शानदार मौका है। उन्होंने कहा, “पूरे देश में इस समय क्रिकेट की खुमारी छाई हुई है।

भारत ने 12 साल पहले विश्व कप जीता था। उनके पास फिर से इसे दोहराने का मौका है। भारतीय टीम जिस तरह से खेल रही है उसे देखते हुए संभवत: यह उसके पास सर्वश्रेष्ठ मौका है।”

7-8 खिलाड़ी अपने चरम पर हैं: शास्त्री        

शास्त्री ने कहा, “अगर वह इस बार चूक जाते हैं तो उन्हें इसे जीतने के बारे में सोचने तक के लिए अगले 3 वर्ल्ड कप तक इंतजार करना होगा। इस बार टीम के 7-8 खिलाड़ी अपने चरम पर हैं।”

Advertisment

उन्होंने कहा, “यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है। जिस तरह से वे खेल रहे हैं और परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें इस बार खिताब जीतना चाहिए।”

भारत के पास सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण

शास्त्री ने कहा कि भारत के पास इस समय अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है। उन्होंने कहा, “यह असाधारण है लेकिन इसमें समय लगा और यह रातों रात नहीं हुआ।

वह पिछले 4-5 साल से एक दूसरे के साथ खेल रहे हैं। मोहम्मद सिराज 3 साल पहले उनसे जुड़े। वे जानते हैं कि प्रदर्शन में कैसे निरंतरता बनाए रखनी है।”

Advertisment

ये भी पढ़ें: 

Diwali Special Sweet Recipe: इस स्वादिष्ट मिठाई से बनाएं अपनी दिवाली को और खास, जानें इसे बनाने की विधि

Diwali 2023: उज्जैन के महाकाल मंदिर में मनाई गई दीपावली, फुलझड़ी से हुई भस्म आरती

Aadhar Card News: आधार कार्ड को करिए लॉक, स्टेप-बाइ-स्टेप जानें प्रोसेस, नहीं होगा गलत इस्तेमाल

Advertisment

Western Railway Jobs: इंडियन रेलवे में नौकरी पाने का शानदार मौका, इतने पदों पर होगी भर्ती

Diwali Shopping 2023: दिवाली पर शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये 4 मार्केट्स, अभी करें रुख

world cup 2023, icc world cup 2023, 2023 world cup, ravi shastri, mohammed siraj, ind vs ned, ind vs nz, world cup 2023 semifinal

Advertisment
IND vs NZ Ravi Shastri Mohammed siraj world cup 2023 IND vs NED icc world cup 2023 2023 world cup world cup 2023 semifinal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें