Advertisment

ICC World Cup 2023 Schedule: वर्ल्ड कप का नया शेड्यूल घोषित, भारत-पाकिस्तान समेत 9 मैचों में हुए बदलाव, देखें पूरा शेड्यूल

ICC World Cup 2023 Schedule: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर 2023 से वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होना है। टूर्नामेंट का...

author-image
Bansal news
World Cup Qualifier: दो बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम  हुई वर्ल्ड कप से बाहर, स्कॉटलैंड ने 7 विकेट से हराया

ICC World Cup 2023 Schedule: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर 2023 से वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होना है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इसका नया शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत भारत-पाकिस्तान मैच समेत 9 मुकाबलों में बदलाव हुए हैं।

14 अक्टूबर को होगा भारत बनाम पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान का मैच अब 15 की बजाय एक दिन पहले यानी 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगा। इसके समेत 9 मैचों के शेड्यूल में बदलाव हुए हैं

Advertisment

इन मैचों का शेड्यूल बदला

publive-image

दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड का मैच शनिवार 14 अक्टूबर की जगह अब रविवार 15 अक्टूबर 2023 को खेला जाएगा। हैदराबाद में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच गुरुवार 12 अक्टूबर को होने वाला मुकाबला अब मंगलवार 10 अक्टूबर को खेला जाएगा। लखनऊ में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 13 अक्टूबर 2023 को खेला जाने वाला महामुकाबला 12 अक्टूबर 2023 को खेला जाएगा।

शेड्यूल में बदलाव

इसी तरह बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड का मैच 14 अक्टूबर को चेन्नई में खेला जाना था, लेकिन अब इसे एक दिन पहले शेड्यूल किया गया है। अब यह मैच शुक्रवार 13 अक्टूबर 2023 को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के शुरुआती चरण के शेड्यूल में ही एक छोटा सा बदलाव किया गया है।

धर्मशाला में बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच होने वाला मुकाबला अब डे-नाइट की जगह दिन का मुकाबला हो गया है। अब यह मैच सुबह 10:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) शुरू होगा।

Advertisment

ये भी पढ़ें: 

Dhaba Style Paneer Recipe: ढाबा स्टाइल पनीर घर पर बनाने की सबसे आसान तरीका

5 फेमस क्रिकेटर्स जो इंदौर से हैं, जानें इन दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में

Chandrayaan 3: चांद की सतह के और नजदीक आया चंद्रयान-3, पढ़े विस्तार से

Name Change: बदला जाएगा देश के इस राज्य का नाम, विधानसभा में पारित हुआ प्रस्ताव

Advertisment

MP News: चर्चित लोगों के साथ फर्जी फोटो ऑनलाइन पोस्ट करने वाला आरोपा गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

ICC World Cup 2023 Schedule, World Cup 2023, World Cup Schedule, World Cup 2023 Schedule, ICC World Cup, India vs Pakistan,  India vs Pakistan Match date Change, आईसीसी विश्व कप 2023 शेड्यूल, विश्व कप 2023, विश्व कप शेड्यूल, विश्व कप 2023 शेड्यूल, आईसीसी विश्व कप, भारत बनाम पाकिस्तान, भारत बनाम पाकिस्तान मैच की तारीख में बदलाव

india vs pakistan icc world cup world cup 2023 icc world cup 2023 schedule world cup 2023 schedule World Cup Schedule
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें