Advertisment

ICC World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की

ICC World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने आने वाले ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है

author-image
Bansal News
ICC World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की

ICC World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने आने वाले ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। पिछले महीने सामने आई प्रारंभिक टीम में मूल रूप से 18 खिलाड़ी शामिल थे, लेकिन अब इसमें कटौती कर दी गई है।

Advertisment

पैट कमिंस संभालेंगे कमान

एरोन हार्डी, नाथन एलिस और तनवीर संघा 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं हैं। पैट कमिंस टीम का नेतृत्व जारी रखेंगे, और वर्ल्ड कप में आस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी करेंगे।

पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ , मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल को चोटों के बावजूद भारत में होने वाले विश्व कप के लिये आस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है जबकि गेंदबाजी हरफनमौला सीन एबोट पहली बार टूर्नामेंट में खेलेंगे।

चोट के बावजूद टीम में जगह

कमिंस और स्मिथ कलाई की चोट से जूझ रहे हैं जो उन्हें एशेज श्रृंखला के दौरान लगी थी। वहीं स्टार्क और मैक्सवेल ग्रोइन और टखने की चोट का शिकार हैं।

Advertisment

आस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा, “ये सभी जल्दी ही फिट हो जायेंगे और भारत के खिलाफ आगामी श्रृंखला में उनके चयन की उम्मीद है। विश्व कप की अंतिम टीम के ऐलान से पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका में आठ वनडे मैच खेलने हैं।”

28 सितंबर तक कर सकते हैं बदलाव

एडम जाम्पा और एश्टोन एगर दो स्पिनरों को टीम में जगह मिली है जबकि जोश इंगलिस बैकअप विकेटकीपर हैं। टीम में 28 सितंबर तक बदलाव किया जा सकता है। आस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका में पांच वनडे मैचों की श्रृंखला और भारत में तीन वनडे खेलने हैं।

विश्व कप से पहले उसे नीदरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने हैं। विश्व कप में उसे आठ अक्टूबर को चेन्नई में भारत के खिलाफ पहला मैच खेलना है।

Advertisment

आस्ट्रेलिया टीम

पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबोट, एश्टोन एगर, एलेक्स कारी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मिचेल स्टार्क, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा।

ये भी पढ़ें: 

चलती ट्रेन में हो जाए तबीयत ख़राब तो क्या करें? कैसे मिलेगा इलाज? जानिए पूरी प्रक्रिया

Assam Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, दुर्घटना में इतने लोग हुए शिकार

Advertisment

Krishna Janmashtami 2023: अपने घर पर ही बालगोपाल के लिए बनाएं सुंदर पालना, याद रखें ये खास टिप्स

MP News: खेत में किसान को मिला विक्टोरिया काल का खजाना, पुलिस ने किया जब्त, पुरातत्व विभाग करेगा जांच

China Open 2023 Badminton: सात्विक और चिराग हारे, भारत का सफर हुआ समाप्त

icc world cup 2023, world cup 2023, australia squad 2023, wc australia team, pat cummins, sean abott, adam zampa

Adam Zampa world cup 2023 Pat Cummins icc world cup 2023 australia squad 2023 sean abott wc australia team
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें