Advertisment

ICC T20 World Cup: बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान नीचे खिसके कोहली, जानें किसने मारी बाजी

ICC T20 World Cup: बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान नीचे खिसके कोहली, जानें किसने मारी बाजी ICC T20 World Cup: Kohli slips down a notch in batting rankings, know who won

author-image
Bansal News
ICC T20 World Cup: बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान नीचे खिसके कोहली, जानें किसने मारी बाजी

दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली यहां चल रहे टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक बनाने के बावजूद बुधवार को जारी आईसीसी पुरूष टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान नीचे पांचवें स्थान पर खिसक गये जबकि उनके साथी केएल राहुल को दो पायदान का नुकसान हुआ और वह आठवें नंबर पर लुढ़क गये हैं। भारत को हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को हुए सुपर 12 के मुकाबले में 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी लेकिन कोहली (725 रेटिंग अंक) ने इसमें 49 गेंद में 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी जबकि राहुल (684) ने तीन रन बनाये थे।

Advertisment

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान तीन पायदान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंच गये हैं जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हैं। भारत के खिलाफ मैच में नाबाद 79 रन और न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को टीम की दूसरी जीत में 33 रन का योगदान देने का रिजवान को रैंकिंग में लाभ मिला। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज ऐडन मार्कराम ने आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रमश: 40 और नाबाद 51 रन बनाये थे जिससे वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करने में सफल रहे। वह आठ पायदान की छलांग से तीसरे स्थान पर काबिज हो गये। अब वह इंग्लैंड के डेविड मलान (831) और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (820) से पीछे हैं।

मार्कराम की पिछली सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग नौ थी। अफगानिस्तान के रहमनुल्लाह गुरबाज नौ पायदान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ 12वें स्थान पर पहुंच गये, उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ 46 रन बनाये थे जबकि बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम श्रीलंका के खिलाफ 52 गेंद में 62 रन बनाने के बाद 11 पायदान की छलांग से करियर के सर्वश्रेष्ठ 13वें स्थान पर पहुंच गये।

नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस अपनी टीम को सुपर 12 में पहुंचाने के बाद संयुक्त 37वें स्थान पर पहुंच गये हैं। गेंदबाजों की सूची में शीर्ष नौ में सभी स्पिनर शामिल हैं। बांग्लादेश के स्पिनर महेदी हसन लगातार कसी हुई गेंदबाजी करने से नौ पायदान का लाभ हासिल कर करियर के सर्वश्रेष्ठ 12वें स्थान पर पहुंच गये। भारत के खिलाफ 10 विकेट की यादगार जीत में चमके पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी अपने 31 रन में तीन विकेट चटकाने के प्रदर्शन से 11 पायदान का फायदा हासिल करने में कामयाब रहे जिससे वह 12वें स्थान पर पहुंच गये। वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग से सिर्फ दो स्थान पीछे हैं।

Advertisment

हारिस रऊफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 रन देकर चार विकेट चटकाकर पाकिस्तान को लगातार दूसरी जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी और इस प्रदर्शन से उन्हें 34 पायदान का फायदा मिला जिससे वह करियर के सर्वश्रेष्ठ 17वें स्थान पर पहुंच गये। बांग्लादेश के स्टार शाकिब अल हसन ने आल राउंडर खिलाड़ियों की सूची में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है।

world t20 world cup 2021 World Cup virat kohli trolled virat kohli troll virat kohli today virat kohli t20 virat kohli on defeat virat kohli news today virat kohli news live virat kohli news virat kohli lifestyle virat kohli interview virat kohli fitness virat kohli first odi century virat kohli first century virat kohli captaincy virat kohli captain virat kohli batting virat kohli about t 20 world cup virat kohli 2011 virat kohli t20i world cup 2021 t20i world cup t20 world cup updates t20 world cup news t20 world cup moment t20 world cup india t20 world cup 2021 schedule time table T20 World Cup 2021 Schedule t20 world cup 2021 live T20 World Cup 2021 T20 World Cup t-20 world cup pakistan vs india t20 world cup 2021 pakistan team world cup kohli batting Kohli india vs pakistan t20 world cup 2021 india vs pakistan t20 world cup ind vs pak t20 world cup icc world t20 2021 icc world cup t20 2021 icc t20 world cup schedule icc t20 world cup 2021 schedule ICC T20 World Cup 2021 ICC T20 World Cup ICC Men’s T20 World Cup 2021 icc cricket t20 world cup 2021 schedule cricket world cup babar azam vs virat kohli 2021 T20 World Cup 2021 cricket world cup
Advertisment
चैनल से जुड़ें