Advertisment

चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में होगी या नहीं: 29 नवंबर को होगा फैसला, ICC ने दुबई में बुलाई बोर्ड मीटिंग

ICC Champions Trophy: क्या पाकिस्तान से चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छिन सकती है। भारत ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है। PCB हाइब्रिड मॉडल के लिए राजी नहीं है। 29 नवंबर को ICC बोर्ड मीटिंग में फैसला होगा।

author-image
Rahul Garhwal
ICC Champions Trophy Pakistan 29 November board meeting Decision

ICC Champions Trophy: अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान से छिन सकती है। लगातार ये खतरा मंडरा रहा है। BCCI ने टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया है। PCB हाइब्रिड मॉडल पर टूर्नामेंट कराने को तैयार नहीं है। 29 नवंबर को फैसला होगा कि पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी होगी या नहीं। ICC ने 29 नवंबर को दुबई में बोर्ड मीटिंग बुलाई है।

Advertisment

सुरक्षा कारणों की वजह से पाकिस्तान नहीं जाएगा भारत

पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिलने के बाद भारत ने सुरक्षा के कारण वहां जाने से इनकार कर दिया था। तब ये समझा जा रहा था कि एशिया कप की तरह चैंपियंस ट्रॉफी भी हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित की जाएगी। लेकिन PCB ने हाइब्रिड मॉडल पर टूर्नामेंट कराने से इनकार कर दिया।

पाकिस्तान से छिन सकती है चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

ICC Champions Trophy Pakistan 29 November

रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC 29 नवंबर को बोर्ड मीटिंग में पाकिस्तान के सामने हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव रख सकता है। अगर PCB ने इसे नहीं माना तो उससे चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छिन सकती है।

PCB ने दिया था एक और प्रस्ताव

PCB ने भारत के सभी मैच लाहौर में कराने के बाद खिलाड़ियों को वापस भारत भेजने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन BCCI ने इसे स्वीकार नहीं किया। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाइब्रिड मॉडल के लिए भी इनकार कर दिया था।

Advertisment

ICC ने BCCI से किया था सवाल

ICC ने BCCI से चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम को पाकिस्तान नहीं भेजने के कारण पर लिखित जवाब मांगा था। इसमें वजह पूछी गई थी। PCB ने ICC से भारत के जवाब की लिखित कॉपी मांगी है।

PCB ने ICC को लिखा था लेटर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया के पाकिस्तान नहीं आने पर ICC से स्पष्टीकरण मांगा है। PCB के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान में सुरक्षा की कोई समस्या नहीं है। इसी कारण न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें यहां आई थीं। अगर ये टीमें आ सकती हैं, तो टीम इंडिया क्यों नहीं आ सकती ?

हाइब्रिड मॉडल में हुआ था एशिया कप

पिछले साल सितंबर में एशिया कप का आयोजन हुआ था। पाकिस्तान को इसकी मेजबानी मिली, लेकिन भारत ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया। इसके बाद ACC ने इस टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया। भारत के सभी मैच श्रीलंका में हुए और बाकी टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला गया। पाकिस्तान ने भारत के साथ अपना मैच श्रीलंका में खेला था।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: IPL ने 13 साल में बनाया करोड़पति: वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र के प्लेयर, राजस्थान ने 1.10 करोड़ में खरीदा, देखें रिकॉर्ड

दूसरे देश में शिफ्ट हो सकती है चैंपियंस ट्रॉफी

भारतीय टीम ने 2008 में मुंबई हमले के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पहले ही टीम भेजने से इनकार कर दिया था। अगर पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल पर नहीं मानता है तो फिर चैंपियंस ट्रॉफी दूसरे देश में शिफ्ट हो सकती है। पाकिस्तान से ICC मेजबानी छीन सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: IPL: पंजाब किंग्स के लिए छक्के-चौके लगाएंगे शशांक सिंह, जानें छत्तीसगढ़ से क्या है कनेक्शन

Advertisment
ICC Champions Trophy Pakistan ICC Champions Trophy 2025 Schedule ICC Champions Trophy Champions Trophy Winners List Champions Trophy Teams Champions Trophy Schedule Champions Trophy Live Score Champions Trophy Fixtures Champions Trophy Cricket Champions Trophy 2025 Groups Champions Trophy 2025
Advertisment
चैनल से जुड़ें