Advertisment

IAS Neha Marvya: आईएएस नेहा मारव्या का छलका दर्द, वाट्सएप ग्रुप में लिखा- नौकरी में एक भी बार नहीं मिली फील्ड पोस्टिंग

author-image
Kushagra valuskar
IAS Neha Marvya: आईएएस नेहा मारव्या का छलका दर्द, वाट्सएप ग्रुप में लिखा- नौकरी में एक भी बार नहीं मिली फील्ड पोस्टिंग

IAS Neha Marvya: आईएएस नेहा मारव्या का दर्द सामने आया है। उन्होंने एसोसिएशन के युवा वाट्सएप ग्रुप पर अपना दर्द बयां किया है। IAS नेहा ने लिखा कि नौकरी में एक बार भी फील्ड पोस्टिंग नहीं मिली है। नौ महीने से सुबह ऑफिस आती और शाम को चली जाती हूं। उन्होंने अपनी अलग-अलग पोस्टिंग का जिक्र किया है।

Advertisment

2011 कैडर की आईएएस अधिकारी है नेहा

नेहा मारव्या एमपी कैडर में 2011 की आईएएस अधिकारी हैं। नेहा का नाम पहले कई विवादों में सामने आ चुका है।

2022 में नेहा मारव्या ने महिला आईएएस अधिकारियों के वाट्सएप ग्रुप में पोस्ट कर तत्कालीन प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी के साथ नई जगह राजस्व विभाग में उप सचिव के पद पर ज्वाइनिंग को लेकर विवाद का जिक्र किया था।

पहले भी कई विवादों में रही

पूरे मामले में उन्होंने एक लंबी पोस्ट लिखी थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इससे पहले बीजेपी की दिग्गज नेता और पूर्व खेल मंत्री यशोधरा राजे से विवाद के चलते सुर्खियों में आई थी। तब आईएएस नेहा मारव्या और राजे का विवाद सीएमओ तक पहुंच गया था।

Advertisment

भाजपा नेता वसुंधरा राजे से विवाद

IAS नेहा मारव्या शिवपुरी में प्रभारी कलेक्टर थी। तब इनका यशोधरा राजे से विवाद हो गया था। राज्य के प्रमुख सचिव ने उन्हें भोपाल तलब किया था। पूर्व मंत्री यशोधरा राजे को नेहा ने तीन सड़कों के लोकार्पण और शिलान्यास की अनुमति नहीं दी थी।

जिला पंचायत अध्यक्ष से विवाद

जब आईएएस नेहा मारव्या की पोस्टिंग जबलपुर में थी। तब इनका पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोरमा पटेल से विवाद हो गया था। यह मामला सीएमओ तक पहुंच गया था। इसके अलावा जब मारव्या को कलेक्टर का प्रभार मिला तो गणतंत्र दिवस के कवरेज को लेकर विवाद हो गया था।

2014 में गुना में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार गाड़ी के खिलाफ कार्रवाई का मामला सामने आया था। तब इलेक्शन कमिशन ने इनका ट्रांसफर कर दिया था।

Advertisment

यह भी पढ़े- 

पूर्व आरटीओ आरक्षक के यहां 17 घंटे चली रेड: टाइल्स उखाड़कर निकाली 200 चांदी की सिल्लियां, जंगल में मिली कार दोस्त की…

देवास में दर्दनाक हादसा, मकान में आग लगने से पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत

IAS Neha Marvya आईएएस नेहा मारव्या
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें