Advertisment

Pawan Khera: 'न्यायपालिका को सलाम करता हूं', रिहा होने के बाद बोले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा

Pawan Khera: 'न्यायपालिका को सलाम करता हूं', रिहा होने के बाद बोले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा Pawan Khera: 'I salute the judiciary', said Congress leader Pawan Khera after being released

author-image
Bansal News
Pawan Khera: 'न्यायपालिका को सलाम करता हूं', रिहा होने के बाद बोले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा

Pawan Khera: जहां कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद दिल्ली से रायपुर जाने वाली फ्लाइट में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। वहीं अब मीडिया के सामने पवन खेड़ा ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह न्यायपालिका को सलाम करते हैं और आभारी हैं कि शीर्ष अदालत ने उनकी स्वतंत्रता को बरकरार रखा।

Advertisment

देश की न्यायपालिका को सलाम करते हैं

मीडिया से बात करते हुए, कांग्रेस के मीडिया विभाग प्रमुख ने कहा कि वह देश की न्यायपालिका को सलाम करते हैं, जिसने उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बरकरार रखा है। उन्होंने कहा कि वह अपनी पार्टी के साथ देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं। खेड़ा ने आरोप लगाया कि उन्हें न तो गिरफ्तारी के कारण बताए गए और न ही इस मामले में प्राथमिकी की प्रति दी गई।

गौरतलब है कि खेड़ा ने गौतम अडानी समूह से जुड़े विवाद पर सरकार की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री को "नरेंद्र गौतमदास मोदी" के रूप में संदर्भित किया था। जिसके बाद खेड़ा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

क्या कहा था पवन खेड़ा ने

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा था कि मोदी का पूरा नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी है, मध्य नाम दामोदरदास अपने पिता के नाम के लिए खड़ा है, देश के कई हिस्सों में एक आम प्रथा है। जिसके बाद भाजपा नेताओं ने खेड़ा पर प्रधानमंत्री और उनके दिवंगत पिता का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया था।

Advertisment
rahul gandhi political news pm narendra modi PM Modi pawan khera jail Pawan Khera News interin bail india news FIR against pawan khera Dwarka Court delhi court congress leader assam police
Advertisment
चैनल से जुड़ें