Advertisment

Hyundai Grand i10 Nios हुई लॉन्च: दो छोटे CNG सिलेंडर के साथ मिलेंगे नए फीचर्स, बूट स्‍पेस की नहीं होगी टेंशन

Hyundai Grand i10 Duo CNG: भारत में कंपनी ने अपनी शानदार कार को लॉन्‍च कर दिया है। अगर आप भी काफी समय से एक नई CNG कार

author-image
Aman jain
Hyundai Grand i10 Nios हुई लॉन्च: दो छोटे CNG सिलेंडर के साथ मिलेंगे नए फीचर्स, बूट स्‍पेस की नहीं होगी टेंशन

Hyundai Grand i10 Duo CNG: भारत में कंपनी ने अपनी शानदार कार को लॉन्‍च कर दिया है। अगर आप भी काफी समय से एक नई CNG कार खरीदने की सोच रहे हैं तो हुंडई मोटर इंडिया ने भारत में ग्रैंड i 10 Nios को लेकर आ चुकी है।

Advertisment

इस नई कार में आपको दो छोटे CNG सिलेंडर का सा‍थ देखने को मिलने वाला है। इसी के साथ इस कार में आपको बूट स्‍पेस की समस्‍या नहीं होगी।

आप अपने परिवार के साथ आराम से इस कार में धूमने जा सकते हैं। आइए हम आपको इस कार की खास स्‍पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में जानकारी देते है।

कार की खास स्‍पेसिफिकेशन

एक्सटीरियर: बाहरी दिखावे में अब एक नया फ्रंट ग्रिल, फ्रंट और रियर बंपर, फ्रंट बंपर में एकीकृत वाई-आकार के एलईडी डीआरएल, एक शार्क-फिन एंटीना, नए एलईडी टेल लैंप और प्रोजेक्टर हेडलैंप हैं।

Advertisment

इसके अलावा, एक नए 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील का भी विकल्प है। हैचबैक को दो डुअल-टोन और छह मोनोटोन रंग विकल्पों में चुनने के लिए उपलब्ध है।

जिनमें पोलर व्हाइट, टाइटन ग्रे, टायफून सिल्वर, टील ब्लू, फियरी रेड और स्पार्क ग्रीन जैसे रंग शामिल हैं।

publive-image

इंटीरियर: हुंडई ग्रैंड आई10 निओस फेसलिफ्ट एक पांच-सीटर हैचबैक है जिसमें आठ-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल, वॉइस रिकग्निशन, वायरलेस फोन चार्जर, यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जर, एक नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फुटवेल लाइटिंग जैसी सुविधाएं हैं।

Advertisment

इंजन: मैकेनिकल रूप से, नया हुंडई ग्रैंड आई10 निओस 82bhp और 114Nm का टॉर्क पैदा करने वाले 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है।

हैचबैक को सीएनजी विकल्प के साथ भी उपलब्ध कराया गया है जो 68bhp और 95Nm का उत्पादन करता है और पांच-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है।

इन दोनों इंजनों को अब आरडीई और बीएस6 फेज 2 एमिशन मानकों के अनुसार अपडेट किया गया है।

Advertisment

पावरफुल इंजन: यह कार 2 पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है। इसका 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 83 पीएस की अधिकतम पावर और 114 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है।

माइलेज: हुंडई ग्रांड आई10 नियोस 16 से 27 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।

सुरक्षा: हुंडई ग्रांड आई10 नियोस अपनी सुरक्षा के लिए भी जानी जाती है। इसमें 6 एयरबैग, एबीएस (एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम), ईबीडी (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन), हिल असिस्ट, ईएससी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल), टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम), आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।- कीमत: हुंडई ग्रांड आई10 नियोस की कीमत 5.92 लाख रुपये से 8.56 लाख रुपये के बीच है।

Advertisment

publive-image

फ्रंट बंपर में इंटीग्रेटेड वाई-आकार के एलईडी डीआरएल्स, शार्क-फ़िन ऐंटीना, नए एलईडी टेल लैम्प्स और प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स मिलते हैं।

साथ ही इसमें 15-इंच डायमंड-कट अलॉय वील का नया सेट भी ऑफर किया गया है।

यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: भारतीय विजेताओं को मेडल के साथ मिलेगी ये चमचमाती Electric Car, JSW Group के चेयरमैन ने किया ऐलान

Advertisment
चैनल से जुड़ें