Advertisment

देश का पहला हाइड्रोजन-CNG वाहन: मध्यप्रदेश में मंत्री नितिन गडकरी ने किया लॉन्च, 2 किलोलीटर ईंधन में 40 किलोमीटर चलेगा

Hydrogen CNG Vehicle: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश के पहले हाइड्रोजन-सीएनजी वाहन की लॉन्चिंग मध्यप्रदेश में की। इसे बनाने में करीब 5 लाख रुपए का खर्च आया है।

author-image
Rahul Garhwal
Hydrogen CNG Vehicle launch mp Union Transport Minister Nitin Gadkari

Hydrogen CNG Vehicle: देश के पहले हाइड्रोजन-CNG वाहन का इंदौर में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लॉन्चिंग की। हाइड्रोजन-CNG वाहन 2 किलोलीटर में 40 किलोमीटर तक चलेगा। इसके निर्माण में करीब 5 लाख रुपए का खर्च आया है। मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हम लगातार इथेनॉल, बायोडीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहन के उपयोग को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं।

Advertisment

[caption id="attachment_733521" align="alignnone" width="523"]Hydrogen CNG Vehicle launch mp हाइड्रोजन-CNG वाहन[/caption]

इंदौर में बाजा इंडिया कार्यक्रम

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को नेट्रैक्स के बाजा इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की। इसमें पूरे देश के 100 से ज्यादा इंजीनियरिंग कॉलेजों के स्टूडेंट्स शामिल हुए। इसमें ऑफ रोड ATV (ऑल-टेरेन व्हीकल) का निर्माण करके टेस्टिंग से गुजारा जाता है। इस कार्यक्रम का आयोजन पिछले 17 साल से हो रहा है।

'ईंधनदाता बनेगा किसान'

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि आने वाले दिनों में हमारे देश का किसान हमारा ईंधन दाता बनेगा। मेरे पास इनोवा कार है, जो इथेनॉल और बिजली से चल रही है। ये जीरो प्रतिशत प्रदूषण करती है। भारत की सभी बड़ी कंपनियां भविष्य को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल-डीजल के अलावा अन्य ईंधन विकल्पों पर लगातार काम कर रही हैं।

Advertisment

बाजार में CNG बाइक भी उपलब्ध

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि CNG से चलने वाली बाइक बाजार में उपलब्ध हैं। ये एक रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से चल रही हैं। हम वायु प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अभी ट्रैक्टर भी बाजार में उतारा है, जो CNG से चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: MP Environment Impact Authority: रिटायर्ड IAS शिवनारायण चौहान प्राधिकरण के नए अध्यक्ष, डॉ. सुनंदा रघुवंशी सदस्य नियुक्त

ऑटो इंडस्ट्री में 50 लाख नौकरियां

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि पिछले 5 साल में 4 करोड़ 50 लाख नौकरियां ऑटो इंडस्ट्री में मिल रही हैं। भारत में महिंद्रा एंड महिंद्रा ऑटो इंडस्ट्री इसमें पहले नंबर पर चल रही है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: MP कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: संजय कामले नए संगठन महामंत्री, जयवर्धन को यूथ कांग्रेस और हिना को महिला कांग्रेस का जिम्मा

Hydrogen-CNG vehicle Hydrogen-CNG vehicle launched in MP Hydrogen-CNG vehicle launched in MP Indore Union Transport Minister Nitin Gadkari
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें