Advertisment

Husband Cut Wife Nose : शराब पीने से रोका तो पति ने काट दी पत्नी की नाक,आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

author-image
Bansal News
Husband Cut Wife Nose : शराब पीने से रोका तो पति ने काट दी पत्नी की नाक,आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी में आए दिन कहीं न कहीं वारदातें हो रहीं है। एक बार फिर एक पति ने पत्नी पर सिर्फ इस लिए हमला कर ​दिया कि वह उसे शराब ​पीने से रोक रही थी। जानकारी के अनुसार खजूरी सड़क थाना khajuri sadak Husband cut wife nose क्षेत्र में रहने वाले एक पति ने पत्नी की नाक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद महिला को इलाज के लिए करोंद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisment

पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई
जानकारी के अनुसार मनीषा पत्नी प्रीतम दोहरे खजूरी सड़क के बरखेड़ा बोंदर में रहती है। आज दोपहर करीब 12 बजे पति पत्नी में विवाद हो गया। विवाद के बाद पति प्रीतम ने पत्नी के चेहरे पर चाकू से वार कर दिया। हमले के बाद महिला का इलाज जारी है। वहीं वारदात के बाद पति फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

शराब पीता है पति
खजूरी सड़क थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार रात पति शराब पीकर घर पहुंचा था। इस बात को लेकर पत्नी ने उसे शराब न पीने की बात कही। इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

चाकू से हमला कर दिया
महिला ने पुलिस को बताया कि पति काम पर नहीं जाता। वह जो कमाकर लाती है, उसे पैसे से शराब पीता है। पैसे नहीं देने पर विवाद करता है। मंगलवार को भी वह काम पर नहीं गया था। जब उसे समझाने का प्रयास किया, तो चाकू से हमला कर दिया।

Advertisment
मध्य प्रदेश समाचार भोपाल समाचार wife nose police engaged mp news in hindi Misdeed with woman madhya pradesh news madhya pradesh khajuri sadak Husband cut wife nose Husband-wife dispute Husband cut wife nose today news Husband Cut Wife Nose IN BHOPAL Husband Cut Wife Nose Husband drinking alcohol Crime against women bhopal samachar bhopal news in hindi bhopal latest news Bhopal Crime News bhopal accused
Advertisment
चैनल से जुड़ें