Advertisment

Hurun India Rich List 2025: एमपी के 13 उद्योगपति शामिल, इंदौर के विनोद अग्रवाल सबसे अमीर कारोबारी, 2400 करोड़ का इजाफा

Hurun India Rich List 2025: हुरुन रिच लिस्ट 2025 में एमपी के 13 कारोबारी शामिल, इंदौर के विनोद अग्रवाल सबसे अमीर और उनकी संपत्ति हर दिन बढ़ रही है।

author-image
Wasif Khan
Hurun India Rich List 2025: एमपी के 13 उद्योगपति शामिल, इंदौर के विनोद अग्रवाल सबसे अमीर कारोबारी, 2400 करोड़ का इजाफा

हाइलाइट्स

  • विनोद अग्रवाल एमपी में पहले नंबर पर
  • एमपी से कुल 13 उद्योगपति शामिल
  • विनोद अग्रवाल की संपत्ति हर दिन 6.57 करोड़ बढ़ी
Advertisment

Hurun India Rich List 2025: हुरुन रिच लिस्ट 2025 बुधवार (01 अक्टूबर) को जारी हुई, जिसमें देश के 1687 ऐसे कारोबारियों को जगह दी गई जिनकी नेटवर्थ (Net Worth) एक हजार करोड़ रुपए से अधिक है। इस सूची में मध्य प्रदेश के 13 उद्योगपति शामिल हुए हैं। इनमें से 10 इंदौर और 3 भोपाल के कारोबारी हैं। इंदौर के कोल कारोबारी विनोद अग्रवाल 9500 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ एमपी में पहले स्थान पर पहुंचे हैं।

[caption id="" align="alignnone" width="1200"]publive-image उद्योगपति विनोद अग्रवाल।[/caption]

इंदौर के विनोद अग्रवाल की संपत्ति में बड़ी छलांग

हुरुन रिच लिस्ट में इंदौर के विनोद अग्रवाल सबसे ऊपर रहे। उनकी कुल संपत्ति 9500 करोड़ रुपए आंकी गई है। बीते साल उनकी नेटवर्थ 7100 करोड़ थी। एक साल में 2400 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ यानी हर दिन औसतन 6.57 करोड़ रुपए संपत्ति बढ़ी। वे राष्ट्रीय स्तर पर 394वें स्थान से बढ़कर 66 पायदान ऊपर आए हैं।

Advertisment
नंबरहुरुन लिस्ट में स्थाननामसमूह/कंपनीसंपत्ति (₹ करोड़)
1328विनोद अग्रवालअग्रवाल कोल9500
2767श्याम सुंदर मूंदड़ाउजास एनर्जी3410
31094सुनील पाटीदारशक्ति पंप2050
41149विनोद जैनशांतिनाथ डिटर्जेंट1940
51206विनोद कुमार अग्रवालजीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट्स1820
61399दिनेश पाटीदारशक्ति पंप1440
71470सुनील चौरड़ियाराज रतन ग्लोबल वायर1330
81507विमल तोड़ीजयदीप इस्पात1270
91522नितिन अग्रवालपाथ ग्रुप1230
101525गौरव आनंदआनंद ज्वेलर्स1220

भोपाल के दिलीप सूर्यवंशी दूसरे स्थान पर

एमपी में दूसरे नंबर पर भोपाल के उद्योगपति और दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) के मालिक दिलीप सूर्यवंशी रहे। उनकी संपत्ति 4430 करोड़ रुपए दर्ज की गई है। बीते साल के मुकाबले उनकी नेटवर्थ में 630 करोड़ की वृद्धि हुई और वे राष्ट्रीय स्तर पर 10 पायदान ऊपर चढ़े हैं।

नंबरहुरुन लिस्ट में स्थाननामग्रुप/कंपनीसंपत्ति (₹ करोड़)
1638दिलीप सूर्यवंशीदिलीप बिल्डकॉन4430
2891अनिल बंसल एवं परिवारबंसल ग्रुप2800
3909देवेंद्र जैनदिलीप बिल्डकॉन2750
Advertisment

[caption id="" align="alignnone" width="1080"]publive-image दिलीप बिल्डकॉन के मालिक दिलीप सूर्यवंशी।[/caption]

इंदौर के अन्य बड़े उद्योगपति

इंदौर से इस सूची में कई अन्य कारोबारियों का नाम शामिल हुआ। उजास एनर्जी (Ujaas Energy) के श्याम मूंदड़ा की संपत्ति घटकर 3410 करोड़ हो गई है। बीते साल वे 709वें नंबर पर थे, अब 767वें स्थान पर हैं।

महू के पाथ ग्रुप के नितिन अग्रवाल की संपत्ति 1300 करोड़ से घटकर 1230 करोड़ रह गई और उनका स्थान 1378 से गिरकर 1522 हो गया।

Advertisment

शक्ति पंप (Shakti Pumps) के दिनेश पाटीदार की नेटवर्थ भी घटकर 1440 करोड़ रह गई है। वे 732वें स्थान से गिरकर 1399वें पायदान पर आ गए। वहीं, उनके पार्टनर सुनील पाटीदार की संपत्ति बढ़कर 2050 करोड़ हो गई है और वे 1445 से छलांग लगाकर 1094वें स्थान पर पहुंच गए।ि

ये भी पढ़ें- MP OBC Reservation: ओबीसी आरक्षण पर SC में हलफनामे को लेकर फैली अफवाह, सरकार ने कहा- श्रीराम वाले दावे पूरी तरह झूठे

आनंद ज्वेलर्स के गौरव आनंद की संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है। वे इस बार 1220 करोड़ की नेटवर्थ के साथ 1525वें स्थान पर हैं। बीते साल वे 1000 करोड़ के साथ 1534 नंबर पर थे।

राजरतन ग्रुप के सुनील चौरड़िया की संपत्ति 2100 करोड़ से घटकर 1330 करोड़ हो गई है। उनकी रैंकिंग 1016 से गिरकर 1470 पर आ गई।

जीआर इन्फ्रा और जयदीप इस्पात के मालिक भी शामिल

जीआर इन्फ्रा (GR Infra) के विनोद अग्रवाल पिछले साल 1700 करोड़ की संपत्ति के साथ 1192वें स्थान पर थे। इस बार उनकी संपत्ति बढ़कर 1820 करोड़ हो गई है और वे 1206वें पायदान पर आ गए हैं।

जयदीप इस्पात कंपनी के विमल तोड़ी इस साल 1270 करोड़ की नेटवर्थ के साथ 1507वें स्थान पर हैं। बीते साल वे 1500 करोड़ के साथ 1298 पर थे।

भोपाल के उद्योगपतियों की क्या है स्थिति

भोपाल के उद्योगपति अनिल बंसल इस सूची में 2800 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ शामिल हुए हैं। वे एमपी में चौथे और भोपाल में दूसरे सबसे अमीर कारोबारी हैं।

बता दें, अगस्त में हुरुन की तरफ से जारी हुई Hurun India Most Valuable Family Business में भोपाल का बंसल ग्रुप 4,400 करोड़ रुपए के साथ भारत में 205वें पायदान पर है।

ये भी पढ़ें- Hurun India Most Valuable Family Business: कौन है MP का सबसे मूल्यवान घराना ? लिस्ट में बंसल ग्रुप का भी नाम, देखें सूची

सुनील और अनिल बंसल के नेतृत्व में यह ग्रुप इंफ्रास्ट्रक्चर, मीडिया, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरिया जैसे कई क्षेत्रों में काम कर रहा है। देश का पहला निजी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन विकसित करके इस ग्रुप ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

MP: इंदौर में सीएम मोहन यादव का ऐलान, बोले-पुलिस में 20 हजार पदों पर की जाएगी भर्ती, कानून व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर

इंदौर में विजयादशमी (Dussehra) के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस बल को और मजबूत बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से 20 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। पहले चरण में 7,500 पदों पर भर्ती होगी। इसी दौरान सीएम ने सायबर क्राइम (Cyber Crime) पर रोक लगाने के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

mp business news Madhya Pradesh Economy MP richest Indore business Vinod Agrawal Dilip Suryavanshi Ujaas Energy Path Group Shakti Pumps Anand Jewelers GR Infra Jaideep Ispat Sunil Patidar Bhopal entrepreneurs Hurun Rich List 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें