Advertisment

Hurun India Rich List 2025: मुकेश अंबानी फिर नंबर-1, शाहरुख खान दुनिया के सबसे अमीर एक्टर, बिलेनियर क्लब में हुई एंट्री

Hurun India Rich List 2025: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में मुकेश अंबानी नंबर-1, शाहरुख खान पहली बार अरबपति, रोशनी नादर बनीं भारत की सबसे अमीर महिला।

author-image
Wasif Khan
Hurun India Rich List 2025: मुकेश अंबानी फिर नंबर-1, शाहरुख खान दुनिया के सबसे अमीर एक्टर, बिलेनियर क्लब में हुई एंट्री

हाइलाइट्स

  • मुकेश अंबानी फिर बने भारत के सबसे अमीर

  • शाहरुख खान पहली बार अरबपति क्लब में शामिल

  • रोशनी नादर भारत की सबसे अमीर महिला बनीं

Advertisment

Hurun India Rich List 2025: भारत में अमीरों की तादाद तेजी से बढ़ रही है और इसी कड़ी में एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 (M3M Hurun India Rich List 2025) जारी कर दी गई है। इस सूची ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारत अरबपतियों का नया गढ़ बनता जा रहा है। खास बात यह रही कि इस बार बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी पहली बार अरबपति क्लब में एंट्री ली है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर सबसे अमीर भारतीय बने हैं।

भारत में तेजी से बढ़ी अरबपतियों की संख्या

हुरुन रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अरबपतियों की संख्या पिछले 13 साल में छह गुना से ज्यादा बढ़ चुकी है। साल 2025 की नई लिस्ट में देश के 350 से भी ज्यादा अरबपति शामिल हैं। इनकी संयुक्त संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई है, जो भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का लगभग आधा हिस्सा है। इस आंकड़े से साफ है कि भारत अब केवल आर्थिक शक्ति ही नहीं, बल्कि अरबपतियों का सबसे मजबूत केंद्र भी बन रहा है।

अमीरों की लिस्ट में फिर से अंबानी का दबदबा

एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने एक बार फिर पहला स्थान हासिल किया है। उनकी कुल नेटवर्थ 9.55 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है। दौलत के मामले में उनके ठीक बाद अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी एंड फैमिली दूसरे स्थान पर रहे, जिनकी संपत्ति 8.15 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।

Advertisment

[caption id="" align="alignnone" width="1068"]publive-image मुकेश अंबानी और गौतम अडानी।[/caption]

रोशनी नादर बनीं भारत की सबसे अमीर महिला

लिस्ट में इस बार महिलाओं की मौजूदगी भी खास चर्चा में रही। एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा 2.84 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इस तरह वे हुरुन रिच लिस्ट के इतिहास में पहली ऐसी महिला बन गई हैं, जिन्होंने टॉप-3 में जगह बनाई। उनकी यह उपलब्धि भारतीय महिला अरबपतियों के लिए एक मील का पत्थर साबित हुई है।

[caption id="" align="alignnone" width="1200"]publive-image रोशनी नादर।[/caption]

शाहरुख खान बने दुनिया के सबसे अमीर एक्टर

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने भी एंट्री ली है। पहली बार अरबपतियों की इस सूची में शामिल होकर उन्होंने इतिहास रच दिया है। शाहरुख की कुल संपत्ति 12,490 करोड़ रुपए आंकी गई है। वह अब दुनिया के सबसे अमीर एक्टर बन चुके हैं।

Advertisment

[caption id="" align="alignnone" width="1158"]publive-image शाहरुख खान।[/caption]

ये भी पढ़ें- Animal Park Release Date: एनिमल पार्क को लेकर रणबीर कपूर ने दिया बड़ा अपडेट, जानें आखिर कब तक करना होगा इंतजार

सबसे युवा अरबपति बने अरविंद श्रीनिवास

इस बार की सूची में पेरप्लेक्सिटी (Perplexity) के 31 वर्षीय फाउंडर अरविंद श्रीनिवास भी शामिल हुए। वे 21,190 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ भारत के सबसे युवा अरबपति बन गए हैं।

[caption id="" align="alignnone" width="1600"]publive-image अरविंद श्रीनिवास।[/caption]

Advertisment

नीरज बजाज की संपत्ति में सबसे ज्यादा इजाफा

इस लिस्ट में सबसे ज्यादा संपत्ति बढ़ाने वाले अरबपति नीरज बजाज एंड फैमिली रहे। बीते एक साल में उनकी संपत्ति में 69,875 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई और अब उनकी कुल नेटवर्थ 2.33 लाख करोड़ रुपए हो गई है। इस तेज इजाफे ने उन्हें देश के सबसे तेजी से उभरते अरबपतियों में शामिल कर दिया है।

मुंबई बना देश का सबसे बड़ा अरबपति हब

भारत के अरबपतियों के ठिकानों की बात करें तो मुंबई ने एक बार फिर बाजी मारी है। हुरुन रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 451 अरबपति मुंबई में रहते हैं। इसके बाद नई दिल्ली 223 और बेंगलुरु 116 अरबपतियों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर है। इससे साफ है कि भारत के मेट्रो शहर अब ग्लोबल लेवल पर अरबपतियों का नया हब बन रहे हैं।

[caption id="" align="alignnone" width="1228"]publive-image मुंबई।[/caption]

फार्मा और इंडस्ट्रियल सेक्टर से निकले सबसे ज्यादा अमीर

बिजनेस सेक्टर के लिहाज से देखें तो फार्मास्यूटिकल्स (Pharmaceuticals) ने इस बार भी सबसे ज्यादा अमीर दिए हैं। कुल 137 अरबपति इस सेक्टर से जुड़े हैं। वहीं इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स से 132 और केमिकल सेक्टर से 125 अरबपति लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब हुए।

महिला और सेल्फ मेड अरबपतियों संख्या में हो रहा इजाफा

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 महिलाओं और सेल्फ मेड (Self Made) अरबपतियों की बढ़ती ताकत को भी दिखाती है। इस बार सूची में 101 महिलाएं शामिल हैं, जिनमें से 26 अरबपति हैं। वहीं 74% नए अमीर ऐसे हैं जिन्होंने अपनी संपत्ति जीरो से शुरू करके बनाई है। कुल अरबपतियों में 66% सेल्फ मेड हैं, जो भारतीय उद्यमशीलता की मजबूती को दर्शाता है।

FAQs

Q. हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में नंबर-1 कौन बना है?
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 9.55 लाख करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ लगातार सबसे अमीर भारतीय बने हैं।

Q. शाहरुख खान की नेटवर्थ कितनी है और वे किस स्थान पर हैं?
शाहरुख खान पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 12,490 करोड़ रुपये आंकी गई है और वे भारत के टॉप अरबपतियों में शामिल हो गए हैं।

Q. इस बार लिस्ट में महिला अरबपतियों की स्थिति क्या रही?
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में कुल 101 महिलाएं शामिल हैं, जिनमें से 26 अरबपति हैं। इनमें रोशनी नादर मल्होत्रा 2.84 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर महिला बनीं और पहली बार टॉप-3 में जगह बनाई।

King Set SRK Photo Leak: ‘किंग’ के सेट से शाहरुख खान का किलर लुक वायरल, कई तरह के कयास लगाने लगे फैंस

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ (King) को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। लंबे समय से इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है और हर छोटी अपडेट पर फैंस की नजर रहती है। इस बीच सेट से शाहरुख खान की कुछ नई तस्वीरें लीक हो गई हैं, जिन्होंने इंटरनेट पर धूम पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

mukesh ambani net worth gautam adani net worth Hurun India Rich List 2025 Shahrukh Khan Billionaire Roshni Nadar Richest Woman India Billionaires 2025 Mumbai Billionaires Hub Arvind Srinivas Billionaire Neeraj Bajaj Net Worth Self Made Billionaires India Women Billionaires India Hurun Rich List Bollywood India Top 3 Richest Reliance Industries Wealth Adani Ambani Rich List
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें