Advertisment

Hurun India Most Valuable Family Business: कौन है MP का सबसे मूल्यवान घराना ? लिस्ट में बंसल ग्रुप का भी नाम, देखें सूची

Hurun India Most Valuable Family Business List 2025: देश की मोस्ट वैल्युएबल फैमिली बिजनेस की सूची में भोपाल के बंसल ग्रुप को भी शामिल किया गया है। हुरुन इंडिया ने 2025 के लिए भारत की 300 'मोस्ट वैल्युएबल फैमिली बिजनेस' की सूची जारी की हैं, जिसमें मध्यप्रदेश के ऐसे चार कारोबारी परिवारों ने जगह बनाई हैं।

author-image
sanjay warude
Hurun India Most Valuable Family Business

Hurun India Most Valuable Family Business

Hurun India Most Valuable Family Business List 2025: देश की मोस्ट वैल्युएबल फैमिली बिजनेस की सूची में भोपाल के बंसल ग्रुप को भी शामिल किया गया है। 4,400 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ बंसल ग्रुप मध्यप्रदेश का दूसरा प्रमुख कारोबारी परिवार बन गया है।

Advertisment

हुरुन इंडिया ने 2025 के लिए भारत की 300 'मोस्ट वैल्युएबल फैमिली बिजनेस' की सूची जारी की हैं, जिसमें मध्यप्रदेश के ऐसे चार कारोबारी परिवारों ने जगह बनाई हैं। इन चार परिवारों की कुल संपत्ति करीब 24,600 करोड़ रुपये है, जिसने देश के फैमिली बिजनेस के क्षेत्र में मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया हैं। यह उपलब्धि दर्शाती है कि मध्यप्रदेश अब सिर्फ कृषि प्रधान राज्य नहीं, बल्कि एक मजबूत औद्योगिक और व्यापारिक केंद्र के रूप में भी उभर रहा है।

बंसल ग्रुप, भोपाल (रैंक: 205)

  • भोपाल का बंसल ग्रुप, जिसकी कुल संपत्ति 4,400 करोड़ रुपये है।
  • सुनील और अनिल बंसल के नेतृत्व में यह ग्रुप इंफ्रास्ट्रक्चर, मीडिया, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरिया जैसे कई क्षेत्रों में काम कर रहा है।
  • देश का पहला निजी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन विकसित करके इस ग्रुप ने सुर्खियां बटोरी हैं।

शक्ति पंप, पीथमपुर (रैंक: 130)

  • मध्यप्रदेश से इस सूची में शक्ति पंप शीर्ष पर है, जिसका नेतृत्व दिनेश पाटीदार कर रहे हैं।
  • 11,400 करोड़ रुपये की संपत्ति वाले इस ग्रुप ने 1982 में सबमर्सिबल पंप बनाने से शुरुआत की थी।
  • आज यह ग्रुप 100 से ज्यादा देशों में 260 से अधिक मॉडलों का निर्यात करता है।
  • शक्ति पंप ने देश का पहला फाइव स्टार एनर्जी रेटिंग वाला पंप बनाकर इनोवेशन के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई है।
Advertisment

इंदौर और रतलाम के कारोबारी घराने

चड्डा फैमिली: (रैंक: 233) का नाम भी इस लिस्ट में है। 3,400 करोड़ रुपये की संपत्ति वाला यह ग्रुप मुख्य रूप से रियल एस्टेट और मनोरंजन जैसे क्षेत्रों में सक्रिय है।

डीपी आभूषण: (रैंक: 239) रतलाम की कटारिया फैमिली ने अपनी जगह बनाई है। 1940 में ज्वेलरी व्यवसाय से शुरू हुआ इनका कारोबार अब कई शहरों में फैल चुका है।

केडिया फैमिली: (रैंक: 269) भी इस लिस्ट का हिस्सा है। 2,100 करोड़ रुपये की संपत्ति वाला इनका परिवार शराब और अन्य कई क्षेत्रों में सक्रिय है।

Advertisment
हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

MP Sarkari Flat Offer: फ्लैट और प्लॉट खरीदने का ये आखिरी मौका, इन लोकेशन्स पर मिलेंगे सस्ते घर, इस तारीख तक कर लें आवेदन

MP Sarkari Flat Offer

Madhya Pradesh (MP) Sarkari Flat Offer: मध्यप्रदेश में अपना आशियना बनाने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकारी फ्लैट और प्लॉट खरीदने का मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। इन लोकेशन्स पर हाउसिंग बोर्ड सस्ते घर बेच रहा है। जिसकी आखिरी तारीख सितंबर के दूसरे सप्ताह की तय की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Advertisment
hindi news Bansal News MP news Hurun India Rich List Hurun India Most Valuable Family Business List 2025 Bhopal Bansal Group MP Family Business Hurun India List 2025 MP Family Business Hurun India Most Valuable Family Business
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें