Advertisment

MP News: सतपुड़ा बाघ अभयारण्य में बाघ का सिर काटकर ले गए शिकारी, मध्य प्रदेश में पहली बार हुई ऐसी घटना

मध्य प्रदेश के सतपुड़ा बाघ अभयारण्य के कोर क्षेत्र में एक वयस्क बाघ को कथित तौर पर शिकारियों ने मार दिया और उसका सिर ले गए।

author-image
Bansal news
MP News: सतपुड़ा बाघ अभयारण्य में बाघ का सिर काटकर ले गए शिकारी, मध्य प्रदेश में पहली बार हुई ऐसी घटना

भोपाल। मध्य प्रदेश के सतपुड़ा बाघ अभयारण्य के कोर क्षेत्र में एक वयस्क बाघ को कथित तौर पर शिकारियों ने मार दिया और उसका सिर ले गए। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

Advertisment

अवैध शिकार का मामला

सतपुड़ा बाघ अभयारण्य के क्षेत्र संचालक एल कृष्णमूर्ति ने बताया कि सोमवार को सतपुड़ा बाघ अभयारण्य के कोर क्षेत्र में एक जलाशय के पास एक सिर रहित बाघ का सड़ा-गला शव मिला। उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर यह अवैध शिकार का मामला है।

जांच के लिए भेजा गया पानी के नमूने

हमने इस बाघ के सिर की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। परिस्थितिजन्य साक्ष्य बताते हैं कि इसे जहर नहीं दिया गया था। तालाब में जहां बाघ पाया गया था, हमने उस स्थान के पानी के नमूने को जांच के लिए भेजा है।’’

सभी एंगल से की जा रही जांच

उन्होंने कहा कि बाघ के शरीर के अंगों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है और इस घटना की सभी कोणों से जांच की जा रही है। वहीं, मध्य प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) जेएस चौहान से जब कथित अंतरराष्ट्रीय शिकारी जय तमांग की संलिप्तता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह संसार चंद (एक कुख्यात शिकारी जिस पर सरिस्का में बाघों का सफाया करने का आरोप है) के बाद बाघ के शरीर के अंगों का सबसे बड़ा तस्कर है।

Advertisment

उन्होंने कहा, ‘‘हमने तिब्बत के रहने वाले तमांग को इससे पहले (2015 में) पूर्वोत्तर राज्य से गिरफ्तार किया था। हमें तमांग के ठिकाने के बारे में जानकारी नहीं है क्योंकि वह अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करता रहता है।’’

रेड कॉर्नर’ जारी किया थानोटिस

अन्य अधिकारियों के अनुसार 2016 में इंटरपोल की अंतरराष्ट्रीय अपराध पुलिस की पर्यावरण अपराध शाखा ने तमांग के खिलाफ ‘रेड कॉर्नर’ नोटिस जारी किया था, जबकि 2018 में मध्य प्रदेश वन विभाग ने सतपुड़ा बाघ अभयारण्य में रेडियो कॉलर वाले बाघ और मध्य प्रदेश में सैकड़ों पैंगोलिन के शिकार के संबंध में वांछित तमांग को पकड़ने के लिए नेपाल से मदद मांगी थी।

अंगों का उपयोग जादू-टोना के लिए जाता है

चौहान ने कहा कि उन्हें बाघ का शिकार करने के पीछे किसी बड़े गिरोह का संदेह नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर शिकार के पीछे पेशेवर शिकारी होते तो वे बाघ के शरीर के सभी अंगों को (बिक्री के लिए) ले जाते। केवल सिर ही क्यों ले जाते। ऐसा लगता है कि इस मामले का कोई स्थानीय संबंध है। मुझे अभी इसके पीछे कोई संगठित गिरोह नजर नहीं आता।’’

Advertisment

चौहान ने कहा कि कुछ लोगों का मानना है कि बाघ के अंगों का उपयोग जादू-टोना में करने से समृद्धता आती है। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार भारत में एक बाघ की निगरानी एवं संरक्षण में सालाना लगभग पांच लाख रुपये खर्च होते हैं।

ये भी पढ़ें :

Diamond League 2023: फिर चला गोल्डन ब्वॉय का जादू, लुसाने डायमंड लीग में जीता सुनहरा पदक

1 July Ka Panchang: आज से लग रहा है ज्येष्ठा नक्षत्र, आज का पंचांग के अनुसार जानें क्या है राहू काल

Advertisment

CM Yogi Prayagraj Visit: अतिक का जिस जमीन पर था कब्जा, योगी ने वहां गरीबों को बना दिया फ्लैट का मालिक

पार्टनर के साथ यहां जाकर मानसून को बनाएं स्पेशल, ट्रिप में शामिल करें यह 5 डेस्टिनेशन

दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब मेट्रो में ले जा सकेंगे शराब की इतनी बोतलें

Advertisment

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व शिकारी बाघ का सिर काटना बाघ का सिर बाघ टाइगर रिजर्व एमपी समाचार Tiger Reserve tiger head tiger Satpura Tiger Reserve News satpura tiger reserve poacher mp news in hindi MP news Killing of Tiger Deheading of Tiger
Advertisment
चैनल से जुड़ें