Advertisment

Human Washing Machine: इंसानों के लिए लॉन्च हुई वॉशिंग मशीन, जानें डिटेल्स

Human Washing Machine: वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल आमतौर पर कपड़ों की धुलाई के लिए होता है लेकिन क्या आपने सोचा है कि इंसानों के लिए वॉशिंग मशीन हो सकती ह? यदि आपने इसके बारे में अभी तक नहीं सोचा है तो ज़रा सोंचिए।

author-image
Shashank Kumar
washing machine

Human Washing Machine: वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल आमतौर पर कपड़ों की धुलाई के लिए होता है लेकिन क्या आपने सोचा है कि इंसानों के लिए वॉशिंग मशीन हो सकती ह? यदि आपने इसके बारे में अभी तक नहीं सोचा है तो ज़रा सोंचिए। क्योंकि इंसानों के नहाने के लिए भी अब वॉशिंग मशीन लॉन्च हो गई है।

Advertisment

15 मिनट में धोकर सुखा देगी ये वॉशिंग मशीन

जापान में एक शावरहेड निर्माता ने 'ह्यूमन वाशिंग मशीन' (Human Washing Machine) तैयार की है। इस मशीन में एक ऐसी पॉड है जो किसी इंसान को सिर्फ 15 मिनट में धोकर सुखा देती है। हालांकि यह भविष्य की तकनीक पर आधारित मशीन अभी प्रोटोटाइप चरण में है। लेकिन इसके घर और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्रों के लिए लॉन्च करने की योजना बन रही है।

यहां से मिली ऐसी मशीन बनाने का प्रेरणा

जापानी समाचार द असाही शिंबुन के अनुसार, इस मशीन की प्रेरणा 1970 जापान वर्ल्ड एक्सपोजिशन में प्रदर्शित एक समान डिवाइस से ली गई है। उस समय सैन्यो इलेक्ट्रिक कंपनी (जो अब पैनासोनिक है) ने एक अंडाकार आकार की "अल्ट्रासोनिक बाथ" पेश की थी। 

ये भी पढ़ें: Tap Water Heater Under 1500: ठंड में बर्तन धोने में नहीं होगी दिक्कत! गर्म पानी के लिए किचन में लगाएं यह सस्ते हीटर

Advertisment

यह मशीन तब ऑटोमैटिक रूप से गर्म पानी से भर जाती थी, जब कोई व्यक्ति उसमें बैठता था। इसमें अल्ट्रासोनिक वेव और मसाज बॉल्स उसे साफ करती थीं और बाद में पानी अपने आप निकल जाता था, हालांकि अल्ट्रासोनिक बाथ उस समय लोकप्रिय नहीं हो पाई, लेकिन इसने एक बच्चे को जरूर प्रेरित किया—यासुआकी ओयामा, जो अब साइंस कंपनी के चेयरमैन हैं।

कैसे करती है काम?

साइंस कंपनी जापान के हॉस्पिटैलिटी बाजार के लिए शावरहेड और अन्य स्नान संबंधी मशीनें बनाती हैं। ये उपकरण माइक्रोबबल्स छोड़ते हैं, जो बेहतर सफाई करते हैं। यह मशीन भविष्य में लोगों के बाथिंग एक्सपीरियंस को बदल सकती है।

ये भी पढ़ें: KTM 250 Duke बाइक की खरीद पर सीधे 20 हजार रुपये का डिस्काउंट! यहां जानें डिटेल्स

Advertisment
washing machine Japan Human Washing Machine
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें