Advertisment

Indore Me Aag: लकड़ी के टाल में लगी भीषण आग, लाखों की कारें जलकर खाक

Indore Me Aag: लकड़ी के टाल में लगी भीषण आग, लाखों की कारें जलकर खाक Huge-fire-in-the-wooden-stack-burning-cars-worth-millions

author-image
Bansal News
Indore Me Aag: लकड़ी के टाल में लगी भीषण आग, लाखों की कारें जलकर खाक

इंदौर। प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में शुक्रवार देर शाम एक लकड़ी के टाल में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते-ही देखते यहां हड़कंप मच गया। आग फैलने के कारण टाल के बगल में बने ऑटो गैरेज ने भी आग पकड़ ली। यहां खड़ी लाखों की कारें जलकर खाक हो गईं। मौके पर दमकल की 4 गाड़ियों को बुलाया गया।

Advertisment

आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना विजयनगर के बड़ी भमौरी क्षेत्र की है। यहां अचानक टाल ने आग पकड़ ली थी। आग देखते ही देखते विकराल हो गई थी। यहां ऑटो गैरेज में रखी चार कारें जलकर खाक हो गईं। दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने के लिए मशक्कत करती रहीं। लंबे समय बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

today news Bansal News ladki ke taal me lagi aag indore me aagjani indore me aag CG Breaking News cars burned Breaking News Bhopal breaking news bheeshan aag Bansal News MP CG bhopal Bansal News Live Tv Bansal News bansal mp news bansal mp Bansal Group bansal bhopal news auto graj me aag aagjani ki ghatna
Advertisment
चैनल से जुड़ें