Advertisment

Top Hindi News Today: पीएम मोदी ने किया यूएई में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन

Top Hindi News Today: पीएम मोदी ने यूएई में किया पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन, मंदिर 27 एकड़ में फैला हुआ है.

author-image
Agnesh Parashar
Top Hindi News Today: पीएम मोदी ने किया यूएई में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन

Top Hindi News Today: बंसल न्यूज डॉट कॉम के खास सेगमेंट ‘आज की बड़ी खबरें’ में पढ़िए खबरें फटाफट। इस सेगमेंट में आप देश-दुनिया की दिन भर की सभी प्रमुख खबरें ब्रीफ फार्मेट में एक साथ एक ही जगह पर पढ़कर खुद को कम समय में अपडेट रख सकते हैं। पढ़िए  बुधवार 14 फरवरी 2024 की बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें।

Advertisment

7.13 PM 

   पीएम मोदी ने किया यूएई में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन 

UAE Hindu Temple Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया. अबू धाबी में उन्होंने 27 एकड़ में फैले पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया. मोदी मंदिर में मौजूद मूर्तियों की पूजा कर रहे हैं. मंदिर को बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था यानी BAPS ने बनाया है.

6.15 PM

   आईपीएल के 17वें सीजन का आयोजन भारत में होगा

India IPL 17th Season: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का आयोजन भारत में होगा। आईपीएल चेयरमैन की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है। इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला 26 मई को खेला जा सकता है। हालांकि फाइनल की तारीख अभी तय नहीं है।

5.15 PM

   बेहमई कांड में 43 साल बाद आया फैसला

Phoolandevi Bemhai Massacre Case: बेहमई कांड में 43 साल बाद फैसला आ गया है। इसमें फूलन देवी समेत 34 लोग आरोपी थे। कानपुर के एंटी डकैती कोर्ट ने मामले में एक दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। बता दें, राजपुर थाना क्षेत्र के बेहमई गांव में 14 फरवरी 1981 को दस्यु फूलन देवी ने 20 लोगों की सामुहिक हत्या की थी।

Advertisment

5.00 PM

   अरविंद केजरीवाल को ईडी ने छठा समन भेजा

Arvind Kejriwal ED Notice: अरविंद केजरीवाल को ईडी ने बुधवार को छठा समन भेज दिया है। ईडी ने 19 फरवरी को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। इससे पहले भेजे गए ईडी के समन को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बदले की कार्रवाई बता दिया था।

4.08 PM

   एमपी से कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे अशोक सिंह

MP Congress Rajya Sabha Candidate 2024: मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए कांग्रेस ने अपने कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है। जानकारी के अनुसार अशोक सिंह कांग्रेस के राज्यसभा कैंडिडेट होंगे। अशोक सिंह ग्वालियर से आते हैं। वर्तमान में ये मध्य प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति के अध्यक्ष हैं। ये कांग्रेस में कोषाध्यक्ष पद पर भी हैं।

Advertisment

    11: 30 AM

    झारखंड में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का दूसरा चरण रद्द

रांची। झारखंड में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का बुधवार को शुरू होने वाला दूसरा चरण रद्द कर दिया गया है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के राष्ट्रीय राजधानी में किसानों के आंदोलन में भाग लेने के लिए रवाना होने के कारण कार्यक्रम रद्द किया गया है।

गढ़वा जिले के रंका में मनरेगा श्रमिकों के साथ निर्धारित बातचीत अब वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश और अन्य पार्टी नेताओं द्वारा की जाएगी। गांधी को राज्य में अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए बुधवार को छत्तीसगढ़ से आगे बढ़ते हुए गढ़वा जिले से होकर झारखंड में फिर से प्रवेश करना था।

    10.30 AM

   MP में BJP ने राज्यसभा उम्मीदवार के लिए नामों की घोषणा की

MP Rajyasabha Election Candidate: एमपी में बीजेपी ने राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं। जिसमें डॉ एल मुरूगन को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया गया है। इनके साथ ही उमेश नाथ महाराज, बंशील लाल गुर्जर प्रत्याशी और माया नरोलिया को प्रत्याशी बनाया गया है।

Advertisment

10.10 AM

   राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने सोनिया गांधी पहुंचीं जयपुर

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने के लिए राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंच गई हैं। इस दौरान उनके बेटे एवं पार्टी सांसद राहुल गांधी के अलावा उनकी बेटी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ दिखीं।

10.05 AM

   प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को बसंत पंचमी की बधाई दी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बसंत पंचमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। माघ महीने की पंचमी को हर वर्ष बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा,‘‘देशभर के मेरे परिवारजनों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की अनंत शुभकामनाएं।'

10.00 AM

   प्रयागराज में बसंत पंचमी पर 14.70 लाख लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई

Basant Panchami 2024: संगम नगरी में माघ मेले के चतुर्थ स्नान पर्व बसंत पंचमी पर बुधवार को हर-हर गंगे के उद्घोष के बीच सुबह आठ बजे तक लगभग 14.70 लाख लोगों ने गंगा और पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। अधिकारियों के अनुसार बुधवार सुबह आठ बजे तक करीब 14 लाख 70 हजार लोगों ने गंगा और संगम में स्नान किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों की लंबाई 6,800 फुट से बढ़ाकर 8,000 फुट कर दी गई है और कुल 12 घाट बनाए गए हैं।

9.45 AM

   आज अबू धाबी में हिंदू मंदिर का उद्घाटन

PM Modi in UAE: PM मोदी दो दिन के UAE दौरे पर हैं। पीएम मोदी आज अबू धाबी में हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे। करीब 27 एकड़ जमीन पर भव्य हिंदू मंदिर बना है। ये मिडिल ईस्ट का मंदिर सबसे बड़ा है। समारोह के बाद पीएम मोदी कतर के लिए रवाना होंगे।ट

9.00 AM

    किसान दिल्ली के कूच के निकले

Kissan Protest Live: पंजाब और हरियाणा के किसान दिल्ली के कूच के निकल पड़े हैं। 13 फरवरी को किसानों को रोकने के लिए शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो गई जिसमें 12 किसान घायल हो गए। साथ ही अंबाला के DSP समेत 6 पुलिसकर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं। किसान अपने साथ 800 ट्रॉलियों में 6 महीने का राशन लाए हैं।

8.30 AM

    आज विधानसभा बजट सत्र का 8वां दिन

Raipur News। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज 8वां दिन है। आज ध्यानाकर्षण मुद्दे पर चर्चा होगी। साथ ही शराब दुकानों के संचालन पर हो चर्चा सकती है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के अनुदान मांगो पर चर्चा होगी। किसानों को फसल बीमा राशि पर भी हो बहस सकती है।

8.00 AM

    बीजेपी आज कर सकती है राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा

MP Rajsabha Election 2024:  आज राज्यसभा के लिए नाम फाइनल होंगे। बताया जा रहा है कि बीजेपी मप्र से 4 में से 1 सीट पर आदिवासी को उम्मीदवार बना सकती है। बता दें कि 15 फरवरी को नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख है। ग्वालियर से जयभान और लाल सिंह आर्य के नाम की चर्चा है। महाकौशल से विनोद गोटिया का नाम चर्चा में है।

7.30 AM

  राहुल गांधी की न्याय यात्रा अंबिकापुर पहुंची

Rahul Gandhi Nyay Yatra: राहुल गांधी की न्याय यात्रा 13 फरवरी को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर पहुंची। यहां एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा- हम MSP की लीगल गारंटी देंगे। ये मेनिफेस्टो में शामिल होगा, केंद्र में सरकार बनते ही इसे लागू किया जाएगा। फसलों के दाम कम होने पर भी सरकार इसकी भरपाई करेगी।

chhattisgarh news MP news top news in hindi aaj ki badi khabar 14 february big hindi news india ipl 17th season UAE Hindu Temple Inauguration
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें