Advertisment

Top Hindi News Today: मशहूर शायर मुनव्वर राणा का निधन, भारत ने जीता दूसरा टी-20 मैच, मप्र में 22 जनवरी ड्राय डे घोषित

Top Hindi News Today: इस सेगमेंट में आप सभी प्रमुख खबरें ब्रीफ फार्मेट में एक साथ एक ही जगह पर पढ़कर खुद को कम समय में अपडेट रख सकते हैं।

author-image
Bansal news
Top Hindi News Today: मशहूर शायर मुनव्वर राणा का निधन, भारत ने जीता दूसरा टी-20 मैच, मप्र में 22 जनवरी ड्राय डे घोषित

Top Hindi News Today: बंसल न्यूज डॉट कॉम के खास सेगमेंट ‘आज की बड़ी खबरें’ में पढ़िए खबरें फटाफट। इस सेगमेंट में आप देश-दुनिया की दिन भर की सभी प्रमुख खबरें ब्रीफ फार्मेट में एक साथ एक ही जगह पर पढ़कर खुद को कम समय में अपडेट रख सकते हैं। पढ़िए आज रविवार 14 जनवरी 2024 की बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें।

Advertisment

मशहूर शायर मुनव्वर राणा का निधन

मशहूर शायर मुनव्वर राणा का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।71 साल की उम्र उन्होंने अंतिम सांस ली। यूपी के रायबरेली के रहने वाले मुनव्वर थे।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1746602101986513310

Munawar Rana

भारत ने जीता दूसरा टी-20 मैच, अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया

इंदौर। भारत ने दूसरे टी-20 मैच में अफगानिस्तान हरा दिया। भारत ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया। इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत ने 173 रन का लक्ष्य 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

IND vs AFG T20: शिवम दुबे के ऑलराउंड शो से जीता भारत, पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया - IND vs AFG T20 Series India Win by 6

इस जीत के बाद भारतीय टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का तीसरा मुकाबला 17 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

Advertisment

मप्र में 22 जनवरी ड्राय डे घोषित

भोपाल। मप्र सरकार ने आगामी 22 जनवरी को ड्राय डे घोषित किया है। इस दिन शराब बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। प्रदेश की सभी दुकानें 22 जनवरी को बंद रहेंगी। सीएम यादव के ऐलान के बाद इसके आदेश जारी किए गए हैं।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1746586494729658852

सीएम यादव ने कहा था कि  22 तारीख हम सबके के लिए एक अलग तारीख है। पूरा देश अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा रोमांचित है। मप्र सरकार भी जनभावनाओं के साथ ही इसलिए हमने 22 जनवरी को ड्राय डे घोषित करने का फैसला लिया है।

चाइना डोर की गिरफ्त में आया 7 साल का बच्चा, मांझे ने ली मासूम की जान

9: 36 PM

धार। जिले में 7 साल के बच्चे की मौत चाइनीज मांझे की चपेट में आने से गो गई। मासूम बच्चा अपने पिता के साथ बाइक पर बैठकर बाजार जा रहा था, तभी वह प्रतिबंधित चाइनीज मांझे  की चपेट आ गया। इसके बाद वह बाइक से नीचे गर गया।

Advertisment

Deadly china door being sold even after the ban, people said - administration should stop the goods of death | नगर में पंतगबाजी का माहौल: प्रतिबंध के बाद भी बिक रही जानलेवा

प्रतिबंधित चाइनीज मांझे बच्चे का गला कट गया। घायल बच्चे को लेकर पिता तुरंत ही अस्पताल पहुंचे, लेकिन खून ज्यादा बहने की वजह से बच्चे को बचाया नहीं जा सका। घटना रविवार शाम 6 बजे की है। बच्चा लुनियापुरा क्षेत्र का रहना वाला था।

निवाड़ी में पैदल चल रहे युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत

निवाड़ी। जिले के तिगेला मार्ग पर बड़े तालाब के पास सड़क पर पैदल जा रहे एक युवक को तेज गति से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौक पर पुलिस पहुंची है। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान राजेश अहिरवार टेहरका निवासी के रुप में हुई है। ट्रक ड्राइवर हादसे के बाद  फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

7 :14 PM

भोपाल में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गाइडलाइन जारी

भोपाल। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भोपाल में गाइडलाइन जारी हुई है। ये गाइडलाइन शासकीय कार्यालय और स्कूल और मंदिर को लेकर जारी हुई है। राजधानी के बड़े कार्यक्रम किए जाएंगे, साथ ही मंदरि के प्रति लोगों में जन जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे। सभी मंदिरों में शासकीय कार्यालय में सजावट होगी। 21 जनवरी से 26 जनवरी तक शासकीय कार्यालय में बनाई जाएगी रंगोली और लाइटें लगाई जाएंगी।

Advertisment

Image

3.30 PM

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की न्याय यात्रा का आगाज, इधर शिवसेना के कार्यालय पहुंचे मिलिंद देवड़ा

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगाज हो गया है। राहुल गांधी को दोपहर 12 बजे इंफाल के थोबल में एक सभा को संबोधित करना था, लेकिन दिल्ली में सुबह से घने कोहरे के कारण मणिपुर जाने वाली राहुल गांधी की फ्लाइट लेट हो गई। जिसके कारण यह यात्रा 3 घंटे देरी से शुरू हुई। इधर राहुल गांधी ने न्याय यात्रा की शुरुआत की। उधर कांग्रेस छोड़ने के बाद मिलिंद देवड़ा शिवसेना कार्यालय पहुंच गए हैं। वे यहां शिंदे गुट में शामिल होंगे। मिलिंद के इस्तीफे से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को झटका लगा है, क्योंकि न्याय यात्रा महाराष्ट्र से भी होकर गुजरेगी।

1.15 PM

Bharat Jodo Nyay Yatra: असम में अपूर्व भट्टाचार्य ने कांग्रेस के सचिव पद से दिया इस्तीफा

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज 14 जनवरी रविवार से शुरु हो रही है। फॉग के कारण राहुल गांधी की फ्लाइट देरी से रवाना हुई। जिसके कारण न्याय यात्रा अपने निर्धारित समय दोपहर 12 बजे से शुरू नहीं हो पाई और इधर कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लग गया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता मिलिंद देवड़ा के बाद अब असम कांग्रेस के बड़े नेता अपूर्व भट्टाचार्य ने कांग्रेस के सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। वह एक दशक से ज्यादा समय तक कांग्रेस में रहे। राहुल गांधी की यात्रा से पहले इन दोनों नेताओं के इस्तीफे को पार्टी के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। दरअसल, राहुल गांधी की यात्रा महाराष्ट्र और असम से भी निकलेगी।

12.15 PM

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए 55 देशों को न्योता

अयोध्या में होने वाला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए लिए 55 देशों को न्योता भेजा गया है। इन 55 देशों के 100 प्रमुखों को आमंत्रण दिया गया है। इसके साथ ही देश में एक हफ्ते तक स्वच्छता अभियान चलेगा। अयोध्या में 15 जनवरी से अनुष्ठान की शुरूआत होगी।

11.30 AM

Bharat Jodo Nyay Yatra: कोहरे के कारण मणिपुर जा रही फ्लाइट लेट, राहुल को 12 बजे सभा को करना था संबोधित 

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज 14 जनवरी रविवार से शुरु हो रही है। राहुल गांधी को दोपहर 12 बजे इंफाल के थोबल में एक सभा को संबोधित करना था, लेकिन दिल्ली में सुबह से घने कोहरे के कारण मणिपुर जाने वाली राहुल गांधी की फ्लाइट लेट हो गई है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1746405333084557700

सभा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी के नेृतत्व में शुरू होने जा रही इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। फ्लाइट में राहुल गांधी के साथ दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी भी मौजूद हैं।

10.45 AM

MP Government News: MP के शहरों की सड़कें होंगी चकाचक, सरकार ने सड़कें सुधारने जारी किये 200 करोड़ रुपये

भोपाल। MP Government News: मध्य प्रदेश के शहरों की सड़कें जल्द ही आपको चकाचक देखने को मिलेंगी। दरअसल मध्य प्रदेश सरकार ने शहरी क्षेत्र की सड़कों को सुधारने के लिए 200 करोड़ रुपये जारी किये हैं। इस राशि का उपयोग सड़कों के पेंचवर्क, डामरीकरण और सीसी रोड निर्माण के लिए किया जाएगा। कायाकल्प योजना में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 200 करोड़ की राशि के आवंटन को स्वीकृति दी है। कैलाश विजयवर्गीय ने विभागीय अधिकारियों को निकायों में राशि शीघ्र आवंटन करने के भी जारी कर दिये निर्देश हैं।

10.16 AM

Milind Deora Resigns: कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है

Milind Deora Resigns:राहुल गांधी की न्याय यात्रा से ठीक पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी को जोरदार झटका लगा है। कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मिलिंद देवड़ा आज रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल होंगे। हाल ही में जब कांग्रेस वर्किंग कमेटी का ऐलान हुआ था तब मिलिंद देवड़ा को संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी, लेकिन इसके कुछ दिनों बाद ही उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने रविवार सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से दी।

https://twitter.com/milinddeora/status/1746368092736037291

मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से मैंने अपना त्यागपत्र दे दिया है। पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म। मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।"
मिलिंद देवड़ा आज रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल होंगे। हाल ही में जब कांग्रेस वर्किंग कमेटी का ऐलान हुआ था तब मिलिंद देवड़ा को संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी, लेकिन इसके कुछ दिनों बाद ही उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

09.55 AM

MP News Hindi: CM मोहन यादव उज्जैन के श्रीराम जनार्दन मंदिर के स्वच्छता अभियान में शामिल होकर करेंगे मंदिर की सफाई

MP News Hindi: अयोध्या में रामलला मूर्ति की हो रही प्राण प्रतिष्ठा पर मध्य प्रदेश में बीजेपी विशेष कार्यक्रम कर रही है। इसी क्रम में आज से बीजेपी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाएगी। अभियान के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन के श्रीराम जनार्दन मंदिर और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा पन्ना के श्रीबलदेव जी मंदिर में श्रमदान करेंगे। इसी तरह बीजेपी संगठन महामंत्री अजय जामवाल भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड स्थित राम मंदिर, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा इंदौर के अन्नपूर्णा मंदिर, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर के श्रीविद्याधाम मंदिर, प्रहलाद पटेल विदिशा के खाटू श्याम मंदिर और राकेश सिंह जबलपुर के गढ़ाताल मंदिर के स्वच्छता अभियान में शामिल होकर मंदिर की सफाई करेंगे।

9.00 AM

MP News Hindi: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा, MP में रहेगा उत्सव जैसा माहौल

भोपाल। MP News Hindi: अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मध्य प्रदेश में भी 22 जनवरी को उत्सव जैसा माहौल रहेगा। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के सभी सरकारी भवनों पर साज—सज्जा की जाएगी, लाइटिंग की जाएगी। मोहन सरकार की ओर से प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव दिखाने के भी इंतजाम किये जाएंगे। इसके लिए 22 जनवरी को सरकार अवकाश घोषित करने का भी प्रस्ताव है। सभी पंचायतों में विशेष आयोजन किये जाने की तैयारी है। जल्द ही सरकार इसे लेकर आदेश जारी कर सकती है।

8.00 AM

MP CG Weather Forecast: MP में दो दिन कड़ाके की ठंड से राहत-CG में गिरने लगा पारा

MP CG Weather Forecast: आज प्रदेश के ग्वालियर, दतिया और भिंड जिले में सुबह से मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। वहीं रीवा, मउंगज, सतना, मुरैना, श्योपुरकलां, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं दिशा दक्षिणी पूर्वी व ​दक्षिणी होने से रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। अभी दो दिन कड़ाके की ठंड से राहत रहेगी। दिन में छूप निकलेगी, वहीं रात का तापमान भी हल्का बढ़ा रहेगा।

इधर छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से यानी सरगुजा और बिलासपुर संभाग में रात का तापमान गिरने लगा है। यहां पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया है। उत्तरी हवा के अगले एक-दो दिन में मध्य छत्तीसगढ़ तक पहुंचने से रायपुर में भी ठंड बढ़ेगी।

7.30 AM

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: इंफाल से सुबह 11 बजे शुरु होगी भारत जोड़ों न्याय यात्रा, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे हरी झंडी दिखाएंगे

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज 14 जनवरी रविवार से शुरु हो रही है। राहुल गांधी सुबह 11 बजे इंफाल पहुंचेंगे। इसके बाद वे खोंगजोम युद्ध स्मारक जाएंगे और फिर यात्रा से पहले थोबल में एक सभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी के नेृतत्व में शुरू होने जा रही इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1745767683444920815

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी विपक्षी पार्टियों के अध्यक्षों को यात्रा में शामिल होने का न्योता भेजा है। यात्रा के दौरान INDIA गठबंधन के तमाम नेताओं के शामिल होने की भी संभावना है। राहुल गांधी के नेतृत्व में ये यात्रा इंफाल से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। 66 दिनों तक चलने वाली ये भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के 15 राज्यों से होकर गुजरेगी।

IND vs AFG 2nd T20 Match: इंदौर में आज भिड़ेंगे भारत और अफगानिस्तान, सीरीज का दूसरा मुकाबला, भारत 1-0 से आगे

IND vs AFG 2nd T20 Match: मध्य प्रदेश के इंदौर में आज भारत और अफगानिस्तान की टीमें भिड़ेंगी। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 14 जनवरी को दूसरा मुकाबला है। इंदौर में यह होलकर क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरु होगा। इस सीरीज का पहला मुकाबला भारत के नाम रहा था। ऐसे में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए यह मुकाबला 'करो या मरो' की स्थिति का रहेगा। बता दें कि आज तक अफगानिस्तान की टीम भारत को टी20 मुकाबला नहीं हरा पाई है, ऐसे में अफगानिस्तान के मुकाबले टीम इंडिया बेहद मजबूत नजर आ रही है।

mp government news CM Dr. Mohan Yadav bharat jodo Nyay Yatra 14 january big news aaj ki badi khabar mp cg Apurba Bhattacharya News cleanliness campaign in the temple joint treasurer milind deora minister kailash vijayvargiya rahul gandhi bharat jodo nyay yatra top news of mp Chhattisgarh urban administration department
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें