Advertisment

Aaj ka Rashifal: इन 4 राशियों के लोग आज पाएंगे हर काम और बिजनेस में सफलता, जानें कैसा रहेगा आपका भविष्यफल

सभी नवग्रहों और 27 नक्षत्रों के संयुक्त प्रभाव से आज सभी 12 राशियों के लिए दिन कुछ ऐसे व्यतीत होगा, पढ़ें 15 जुलाई 2023 का राशिफल।

author-image
Shyam Nandan

Aaj ka Rashifal - 15 July 2023: सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार 15 जुलाई को दिन में त्रयोदशी तिथि है। शाम 08.32 बजे से चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। दिन शनिवार है। आज मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र के साथ वृद्धि और ध्रुव योग का संयोग है।

Advertisment

चंद्रमा आज भी अपनी स्वराशि में उच्चस्थ होकर गोचर कर रहे हैं। सभी नवग्रहों और 27 नक्षत्रों के संयुक्त प्रभाव से आज सभी 12 राशियों के लिए दिन कुछ ऐसे व्यतीत होगा, पढ़ें 15 जुलाई 2023 का राशिफल।

मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क के लिए आज 15 July, 2023 का राशिफल

मेष राशिफल - Aries Daily Horoscope in Hindi

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने के योग हैं। आज आपकी कार्यकुशलता के पीछे एक निर्विवाद कार्यशैली होगी। सूझबूझ से सभी उत्पन्न समस्याएं हल हो जाएंगी। आपको ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। ईमेल या एसएमएस के जरिए प्रेम परवान चढ़ सकता है।

वृषभ राशिफल – Taurus Daily Horoscope in Hindi

आज का दिन वृष राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने के योग हैं। पारिवारिक समस्या अभी जस-की-तस बनी रहेगी। किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ हो सकता है। ससुराल पक्ष में उत्सव के आयोजन के योग हैं। आज आपका समय जरूरी सामान की खरीदरी में बीतेगा। युवा जातक किसी के साथ डेट पर जा सकते हैं।

Advertisment

मिथुन राशिफल - Gemini Daily Horoscope in Hindi

आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए बढ़िया गुजरेगा। ऑफिस में नौकरी से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। दिल की बात जुबान पर लाने का यह सबसे अच्छा समय है। किसी नए व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। घर में किसी के विवाह की बात चल सकती है।

कर्क राशिफल - Cancer Daily Horoscope in Hindi

आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए उत्साहित करने वाले परिणाम लाएगा। सफलता आपके आपके कदम जरूर चूमेगी। सोशल सर्किल में मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। लव अफेयर को लेकर भी आप काफी एक्साइटेड रहेंगे। युवा जातकों का शाम का समय दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए गुजरेगा।

सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक के लिए आज 15 July, 2023 का राशिफल

सिंह राशिफल - Leo Daily Horoscope in Hindi

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने के योग हैं। ऑफिस में टीम वर्क के जरिए समस्या का हल निकालने में सफल होंगे। परिवार में किसी की हेल्थ की तरफ कुछ ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा। लाइफ-पार्टनर के साथ शाम को घूमने-फिरने का कार्यक्रम बनेगा।

Advertisment

कन्या राशिफल - Virgo Daily Horoscope in Hindi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने के योग हैं। घर में कोई किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आपके पास खुद को सही साबित करने के कई मौके आएंगे। आप अपने पार्टनर को खुश करने में कामयाब हो जाएंगे। आपकी प्रेम कहानी परवान चढ़ रही है, योग अच्छा है।

तुला राशिफल - Libra Daily Horoscope in Hindi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन औसत से बेहतर होने के योग हैं। आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। मौके बार-बार नहीं आते, इसलिए अवसर को न गवाएं, निवेश करें। आपके पार्टनर को किसी की बुरी नज़र लग सकती है, ध्यान रखें। आप बहुत दिनों बाद अपने किसी पुराने पार्टनर से मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल - Scorpio Daily Horoscope in Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने के योग हैं। किसी से विवाद में आपकी जीत होगी। बिजनस के सिलसिले में किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। आपका पार्टनर आपके व्यस्त रहने की वजह से परेशान रहेगा। रोमांस के मामले में आगे बढ़ने का दिन है।

Advertisment

धनु, मकर, कुम्भ और मीन के लिए आज 15 July, 2023 का राशिफल

धनु राशिफल - Sagittarius Daily Horoscope in Hindi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन निर्णय लें या न लें के बीच असमंजस में रहने के योग हैं। अगर आप कोई डील साइन कर रहे हैं, तो अच्छी तरह विचार कर लें। आपका मन अपने पार्टनर को लेकर चिंतित रहेगा। आपके ऊपर ढेर सारी जिम्मेदारियां आ सकती हैं। लेकिन, आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने में कामयाब होंगे।

मकर राशिफल - Capricorn Daily Horoscope in Hindi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने के योग हैं। ऑफिस में आपके आइडियाज पसंद किए जाएंगे। बॉस को इंप्रेस करने में भी आपको कामयाबी मिलेगी। आज बिजनस में किसी तरह का जोखिम उठाना फायदेमंद नहीं होगा। आपके प्रेम संबंधो में खटास आ सकती है, सोच समझकर कदम उठाएं।

कुंभ राशिफल - Aquarius Daily Horoscope in Hindi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल और प्रतिकूल का समिश्रण होने के योग हैं। छात्रों का मन नौकरी को लेकर भटक रहा है, उलझनों का दौर है। द्विपक्षीय मामले में अच्छा दिन रहेगा। बिजनेस में मन रमा  रहेगा। कोई पुराना दोस्त अचानक ही आपको मिल सकता है। प्रेम संबंधों में अचानक कोई शक गहराने की संभावना है।

Advertisment

मीन राशिफल – Pisces Daily Horoscope in Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा होने के योग हैं। बिजनेस पार्टनर से अनबन हो सकती है, बेवजह न उलझें। आपको अपने किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। घर में आपकी शादी की बात कुछ आगे बढ सकती है। किसी पुरानी मुश्किल समस्या का हल निकल आएगा।

ये भी पढ़ें:

Chandrayaan 3: सुदर्शन पटनायक ने रेत पर बनाया ‘Chandrayaan-3’, सोशल मीडिया पर छा गई तस्वीर

अगर आप भी अपने बच्चों की पढाई के लिए विदेश भेज रहे हैं पैसा, तो ऐसे बचा सकते हैं टैक्स

Advertisment

Kaam Ki Baat: अब इनकम टैक्स रिटर्न भरने में नहीं करना पड़ेगा परेशानियों का सामना, यहां से तुरंत मिलेगी मदद

Guru Chandal Yog: क्या होता है गुरू चांडाल योग, जो चल रहा है इन राशियों पर, पढ़ें असर

Rajsthan Tour Packages: सिर्फ एक स्मार्ट कार्ड से करें पूरे राजस्थान की यात्रा, सरकार बना रही योजना

15 July 2023 ka Rashifal, Aaj ka Rashifal, 15 July ka Rashifal, 15 July ka Bhavishyfal, Daily Horoscope in Hindi, आज का राशिफल इन हिंदी, डेली होरोस्कोप इन हिंदी, 15 जुलाई 2023 होरोस्कोप, कैसा रहेगा आपका दिन, 15 जुलाई की भविष्यवाणी, 15 जुलाई का दिन कैसा रहेगा, 15 जुलाई 2023 राशिफल इन हिंदी, 15 July 2023 Rashifal in Hindi, 15 July राशिफल, 15 July Rashifal

Aaj ka rashifal daily horoscope in hindi कैसा रहेगा आपका दिन आज का राशिफल इन हिंदी डेली होरोस्कोप इन हिंदी 15 july ka rashifal 15 July 2023 ka Rashifal 15 जुलाई 2023 होरोस्कोप 15 जुलाई की भविष्यवाणी 15 July ka Bhavishyfal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें