Advertisment

Howrah-Bhopal Express: हावड़ा-भोपाल ट्रेन की एक-एक ट्रिप कैंसिल, 15 और 17 सितंबर को नहीं चलेगी ट्रेन

Howrah-Bhopal Express Cancelled: हावड़ा-भोपाल ट्रेन की एक-एक ट्रिप कैंसिल, 15 और 17 सितंबर को नहीं चलेगी ट्रेन Howrah-Bhopal ExpressTrain One Trip Cancelled Update 2025 MP Hindi News bps

author-image
BP Shrivastava
Howrah-Bhopal Express Cancelled

Howrah-Bhopal Express Cancelled

Howrah-Bhopal Express One Trip Cancelled: पश्चिम मध्य रेलवे से हावड़ा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने हावड़ा-भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस की एक-एक ट्रिप को निरस्त करने का निर्णय लिया है। यानी यह ट्रेन 15 सितंबर का हावड़ा से नहीं चलेगी, वहीं 17 सितंबर को भोपाल से रवाना नहीं होगी। रेलवे ने इसकी वजह, पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत दुर्गापुर स्टेशन पर प्री-एनआई और एनआई कार्य बताया है। यह निर्णय अधोसंरचना विकास कार्य के कारण लिया है, जिससे यात्रा पर असर पड़ेगा।

Advertisment

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी गाड़ी की स्थिति की जानकारी के लिए एनटीईएस ऐप (ntes app) या 139 हेल्पलाइन का उपयोग करें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय यात्रियों की दीर्घकालिक सुविधा और संचालन क्षमता बढ़ाने के लिए जरूरी था। कार्य पूर्ण होने के बाद इस रूट पर संचालन और अधिक सुरक्षित और सुचारु होगा।

इस दिन रहेगी ट्रेन कैंसिल

गाड़ी संख्या 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस दिनांक 15 सितंबर 2025 को हावड़ा से रवाना नहीं होगी। यह ट्रेन अपनी यात्रा की शुरुआत के दिन ही रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस दिनांक 17 सितंबर 2025 को भोपाल से रवाना नहीं होगी। यह ट्रेन भी अपनी शुरुआती यात्रा की तारीख को निरस्त की गई है।

Advertisment

West Central Railway railway cancelled trains Pre-NI Work NTES Train Status Howrah-Bhopal Express Cancelled eastern railway Durgapur Station Work Bhopal-Howrah Express Cancelled
Advertisment
चैनल से जुड़ें