Advertisment

How to Make Ganesh Idol From Clay : घर पर कैसे बनाए मिट्टी के गणेश जी

How to Make Ganesh Idol From Clay : घर पर कैसे बनाए मिट्टी के गणेश जी how-to-make-ganesh-idol-from-clay-pds

author-image
Bansal News
Eco-Friendly Ganpati Idol: इको-फ्रेंडली ग्रीन क्ले गणेशा बने लोगों की पहली पसंद, मुंबई में इस वर्ष गणपति उत्सव में पर्यावरण अनुकूल 'बप्पा' की धूम

नई दिल्ली। रक्षाबंधन का त्योहार Ganesh Chaturthi 2022 आ चुका है। अभी इसकी धूम जन्माष्टमी तक रहेगी। इसके बाद तीजा के बाद आएगा श्री गणेश चुतर्थी से गणेश उत्सव की धूम शुरू How to Make Ganesh Idol From Clay हो जाएगी। ऐसे में घरों में भी गणेश जी स्थापित किए जाएंगे। यदि आप भी घर पर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करना चाहते हैं। वो भी इकोफ्रेंडली गणेशजी। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप घर पर श्रीगणेश की मूर्ति मिट्टी से कैसे बना सकते हैं।

Advertisment

घर पर चंदन, आटा, हल्दी और दुर्वा से गणपति बप्पा की मूर्ति बनाई जा सकती है। आप चाहें तो क्ले से भी गणेश जी की मूर्ति अपने घरों में बना सकते हैं।

इस तरह से बनाएं घर पर मिट्टी के गणपति

1 - मिट्टी के गणपति बनाने के लिए सबसे पहले आप कंकड रहित मिट्टी घर पर लाएं। चाहें तो मूर्तिकारों के पास से मिट्टी खरीदी जा सकती है। अब इस क्ले को अच्छे से पानी के साथ गूंथ लें। याद रखें मिट्टी न तो ज्यादा गीली हो न सख्त हो।

2 गणेश जी का आसन बनाने के लिए सबसे पहले प्लेटफार्म पर न्यूजपेपर बिछा लें। ताकि आसन पर मिट्टी न चिपके।

Advertisment

3 - अब क्ले की मदद से गणेश जी की मूर्ति के लिए आधार बनाएं। इसके बाद मिट्टी की एक बॉल लेकर गणेश जी का आसान बनाएं। इसके बाद मिट्टी से गणेश जी का पेट, सीना, पैर हाथ, सूंड, कान, चेहरा और पगड़ी बनाएं।

4- अब किसी नुकीली चीज की सहायता मदद से आप गणेश जी के मूर्ति पर उभार दे सकते हैं। जैसे गणेश जी की आंखें, सूंड आदि को आकार दिया जा सकता है। उनके सूंड पर धारियां बनाएं। अब गणेश जी के पैरों पर रेखाएं बनाकर धोती का आकार दें।

5 - इतना बनने के बाद मिट्टी से एक मोदक बनाकर गणेश जी के एक हाथ पर रख दें। ध्यान रहे कि मूर्ति का प्रत्येक अंग एक दूसरे से अच्छी तरह से जुड़ जाए।

Advertisment

6 - अब बची हुई मिट्टी से गणेश जी की सवारी यानि मूषक बना सकते हैं। इसके साथ गणेश जी के आसन के पास मिट्टी से छोटा सा प्लेट बनाकर उसमें छोटे.छोटे मोदक भी बनाए जा सकते हैं।

7 - प्रतिमा पूरी हो जाए तो उसे सूखने के लिए रखें। अभी बारिश के मौसम में धूप नहीं निकलती है इसलिए कोशिश करें कि पंखें की हवा में सूखाएं। सूखने के बाद अपनी पसंद अनुसार रंग भरें।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें