Advertisment

Delhi CM Salary: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कितनी मिलती है सैलरी? जानिए

Delhi CM Salary: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कितनी मिलती है सैलरी? जानिए Delhi CM Salary: How much salary does Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal get? Learn

author-image
Bansal News
Delhi CM Salary: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कितनी मिलती है सैलरी? जानिए

Delhi CM Salary: देश के सभी राज्यों में मुख्यमंत्री होते है, जिनका काम पूरे राज्य को संभालना होता है। इस काम को पूरा करने के लिए अलग अलग विभाग बनाए जाते है जिसका प्रभार अलग-अलग मंत्रियों को दे दिया जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की। उनकी करियर की शुरूआत से लेकर आज मिलने वाली सैलरी तक।

Advertisment

बता दें कि अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त, 1968 को हरियाणा में हुआ। पिता गोबिंद राम केजरीवाल और गीता देवी के तीन बच्चों में से वह सबसे बड़े थे। केजरीवाल की शुरूआती पढ़ाई सोनीपत के होली चाइल्ड स्कूल और हिसार के कैंपस स्कूल में पूरी हुई है।

साल 1985 में उन्होंने IIT-JEE की परीक्षा दी और ऑल इंडिया रैंक 563 हासिल की। जिसके बाद उन्होंने IIT खड़गपुर के से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री के साथ ग्रेजुएशन किया। साल 1989 में एक ट्रेनी एम्प्लॉय के तौर पर टाटा स्टील से जुडे़ जहां उनकी पोस्टिंग जमशेदपुर में हुई।

चूंकि उनकी इच्छा एक सिविल सर्वेंट बनने की थी इसलिए उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी के लिए साल 1992 में अपनी नौकरी छोड़ दी। सिविल सर्विस एग्जाम क्लियर करने के बाद अरविंद केजरीवाल 1995 में आयकर के सहायक निदेशक के रूप में इंडियन रिवेन्यू डिपार्टमेंट (IRS) में शामिल हुए।

Advertisment

कितनी मिलती है सैलरी?

बता दें कि वर्तमान में आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को हर महीने करीब 3,90,000 रुपये सैलरी के तौर पर मिलता है। इसके अलावा केजरीवाल को सरकारी आवास, यात्रा भत्ता, मेडिकल सुविधाएं आदि मिलती हैं।

Chief Minister Andhra Pradesh telangana Chief minister salary CM salary india states maharashtra cm salary uttar pradesh cm salary
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें