MP News: मोहन कैबिनेट का विस्‍तार जल्‍द, म‍हिलाओं की भागीदारी पर सबकी नजर

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल में महिला विधायकों को कितनी तरजीह दी जाएगी, इस को लेकर सबकी नजरें है।

MP News: मोहन कैबिनेट का विस्‍तार जल्‍द, म‍हिलाओं की भागीदारी पर सबकी नजर

भोपाल। MP News: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के पद संभालते ही मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद तेज हो गई है। मंत्रिमंडल में महिला विधायकों को कितनी तरजीह दी जाएगी, इस को लेकर सबकी नजरें है।

इस बार भाजपा की 21 महिलाएं चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची। संसद में महिला आरक्षण बिल का समर्थन और राजनीति में भागीदारी बढ़ाने की सिफारिश करने वाली भाजपा महिलाओं पर कितना भरोसा जताती है।

बीजेपी की 21 महिलाओं ने जीता चुनाव

साल 2018 के बाद 2023 के चुनाव में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाई है। इसके बाद ये बात ज़ोर पकड़ रही है कि इस बार मंत्रिमंडल(MP News) में महिलाओं की भागीदारी भी मज़बूत और सशक्त होगी।

महिला विधायक अर्चना चिटनीस का कहना है कि बिना रिज़र्वेशन के 21 महिलाएँ जीतकर आईं है। मंत्रिमंडल के विषय में जो भी निर्णय होगा, वो अच्छा होगा।

उन्‍होने कहा कि भाजपा में संगठन में 50 प्रतिशत महिलाओं को जगह दी गई है। पार्टी ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है।

महिला सशक्तीकरण का आधार रही बीजेपी

विधायक कृष्णा गौर ने कहा कि बीजेपी हमेशा से ही महिला सशक्तीकरण का आधार रही है। आने वाले समय में बड़ी संख्या में राजनीति में महिलाएं अपनी क्षमता का प्रदर्शन करती हुई नज़र आएगी।

मंत्रिमंडल(MP News) में महिलाओं को जगह देने को लेकर कांग्रेस का कहना है कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। ये कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं। महिलाओं को मंत्रिमंडल में ज़्यादा संख्या में मौका दिया जाना चाहिए, जिससे महिलाओं की आवाज़ को मज़बूत तरीक़े से उठाया जा सके।

ये महिलाएं चुनाव जीतकर पहुंची विधानसभा

प्रतिमा बागरी - रैंगाव

राधा सिंह जीती- चितरंगी

संपतिया ऊइके जीती - मंडला

छाया मोरे- पंधाना

मंजू राजेन्द्र दादू - नेपानगर

अर्चना चिटनिस - बुरहानपुर

ऊषा ठाकुर - अम्बेडकर नगर महू

मनीषा सिंह - जयसिंहनगर

मीना सिंह मांडवे - मानपुर

कृष्णा गौर - गोविंदपुरा

गायत्रीराजे पवांर - देवास

मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ - इंदौर-4

रीति पाठक - सीधी

सरला विजेंद्र यादव - सबलगढ़

प्रियंका मीणा - चाचौड़ा

ललिता यादव - छतरपुर

निर्मला भूरिया - पेटलावद

उमादेवी लालचंद खटीक

कंचन मुकेश तन्वे - खंडवा

नीना विक्रम वर्मा – धार

महिला सशक्तिकरण पर भाजपा का हमेशा ही फ़ोकस रहा है। महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने वाली भाजपा को महिलाओं ने खूब समर्थन भी दिया है। अब देखना होगा कि महिलाओं को तरजीह देने वाली पार्टी में अब मंत्रिमंडल(MP News) में महिलाए कितनी संख्या में नज़र आएंगी।

ये भी पढ़ें: 

MP News: ग्वालियर के कड़कनाथ मुर्गे की राजस्थान, यूपी और दिल्ली में बड़ी डिमांड, तीन माह की वेटिंग

Rewa News: APS यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह 24 दिसंबर को, राज्यपाल करेंगे छात्रों को सम्मानित

Supreme Court: केस सॉल्व करने में आई तेजी, पिछले 6 सालों के मुकाबले इस साल सबसे ज्यादा मामलों का निपटारा

India Alliance Protest: सांसदों के निलंबन के खिलाफ INDIA गठबंधन का जंतर- मंतर पर प्रोटेस्ट, सरकार पर बरसे राहुल गांधी

Covid 19 new variant JN1: देश में रफ्तार पकड़ रहा कोरोना, 24 घंटे में 640 नए मामले,भोपाल में हुई मॉक ड्रिल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article