
Mohan Yadav:सोमवार 11 दिसंबर को एमपी में नए सीएम का ऐलान हो गया है। मामा की​ विदाई के साथ ही मोहन यादव को मध्यप्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। एक मिथक के अनुसार बाबा की नगरी उज्जैन में कोई भी CM नहीं रुक सकता।
अब ये सवाल चर्चा में है कि उज्जैन में CM मोहन यादव कैसे रुकेंगे। तो आपको बता दें इस पर महाकाल के पुजारियों ने कुछ उपाय बताए हैं। जिसके बाद माना जा रहा है कि मध्यप्रदेश के नए CM यहां रुक पाएंगे।
कांग्रेस ने की बहस की शुरुआत
इस बहस की शुरुआत कांग्रेस ने की है। मध्य प्रदेश कांग्रेस की मीडिया विंग के चेयरमैन केके मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि मध्य प्रदेश के नवघोषित मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को बधाई और शुभकामनाए। क्या कोई सनातनी यह बताएगा कि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में अब दो राजा कैसे रहेंगे?
https://twitter.com/KKMishraINC/status/1734175497570099448
महाकाल के पुजारी ने ढूंढा ये उपाय
महाकाल के प्रमुख पुजारी रमन त्रिवेदी का कहना है कि CM मोहन यादव उज्जैन में एक CM के तौर पर नहीं बल्कि महाकाल के सेवक के रूप में उज्जैन में रात्रि विश्राम कर सकते हैं। उनके यहां रात्रि विश्राम को लेकर कोई परेशानी नहीं आएगी क्योंकि वो यहीं के निवासी है।
[caption id="" align="alignnone" width="336"]
महाकाल के प्रमुख पुजारी रमन त्रिवेदी[/caption]
महेश पुजारी का कहना है कि CM मोहन यादव की उज्जैन जनमस्थली है। वे कभी भी यहां एकCM के रूप में नहीं रुक पाएंगे लेकिन हमेशा महाकाल के सेवक के रूप में रह सकते हैं।
महाकाल के एक और पुजारी पंडित प्रदीप गुरु का कहना है कि CM डॉ मोहन यादव को परंपरा पता है। वे जानते हैं कि क्या करना है।
पंडित आशीष पुजारी ने बताया कि मोहन यादव CM बाद में हैं। वे पहले यहां की निवासी हैं। उनके यहां रात्रि विश्राम में कोई अड़चन नहीं हैं।
/bansal-news/media/post_attachments/assets/images/2022/05/14/750x506/mahakalshavara-jayataralga-ujajana_1652525950.jpeg)
कई नेताओं की गई सरकार
जानकर बताते हैं की, पूर्व प्रधानमंत्री मोरार जी देसाई एक रात उज्जैन में ठहरे थे। लेकिन अगले ही दिन उनकी सरकार गिर गई थी। वहीं एक उदाहरण के अंतर्गत बताया जाता है की, कर्नाटक के मुख्मंत्री येदियुरप्पा भी उज्जैन में रात में ठहरे थे, जिसके बाद महज कुछ ही दिनों में उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
उज्जैन दक्षिण से विधायक डॉ. मोहन यादव बेहद सरल और सहज अंदाज से जनता का दिल जीतने का दम रखते हैं, तो वहीं BJP के बेहद सामान्य कार्यकर्ता से अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले मोहन यादव अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपना सियासी भविष्य आगे बढ़ाएंगे।
ये भी पढे़ें:
Book Ticket on Whatsapp: अब वॉट्सऐप से बुक कर सकेंगे बस टिकट, जानिए कैसे
Current Affairs Quiz in Hindi: 11 दिसंबर 2023 करेंट अफेयर्स क्विज, सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी
New MP CM: मोहन यादव बने MP के नए मुख्यमंत्री, 14 दिसंबर को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें