Advertisment

हाउसिंग बोर्ड का कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार: काम के बदले मांग रहा था 16 हजार, लोकायुक्त पुलिस ने 10 हजार रु. लेते दबोचा

MP News: हाउसिंग बोर्ड का कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार, काम के बदले मांग रहा था 16 हजार, लोकायुक्त पुलिस ने 10 हजार रु. लेते दबोचा

author-image
BP Shrivastava
MP News

MP News: मध्यप्रदेश के सागर में लोकायुक्त पुलिस ने मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (संभाग सागर) के संपदा अधिकारी कार्यालय का सहाय ब्रजेश नायक को 10 हजार की घूस लेते गिरफ्तार कर लिया है।
यहां बता दें, आरोपी संपदा अधिकारी ब्रजेश नायक ने हाउसिंग बोर्ड के आवंटित आवास में आवेदक की पत्नी का नाम जोड़ने के बदले में रिश्वत की मांग की जा रही (MP News) थी।

Advertisment

आवास के कागजों में जुड़ना था पत्नी का नाम

लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक, खुरई के कबीर वार्ड में रहने वाले यशवंत विश्वकर्मा (39) ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय सागर में शिकायत की थी। इसमें बताया गया कि उसे हाउसिंग बोर्ड से सन 2022 में आवास आवंटित हुआ था। जिसकी वह नियमित किश्त भर रहा था। आवंटित आवास के दस्तावेज में वह पत्नी का नाम जुड़वाना चाहता है, लेकिन संपदा अधिकारी कार्यालय का सहायक ब्रजेश नायक इस काम के एवज में 16 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा (MP News) है।

कार्यालय में ही ट्रैप हुआ हाउसिंग बोर्ड का कर्मचारी

इसके बाद लोकायुक्त पुलिस टीम ने जांच को सही पाया। इसके बाद योजना के अनुसार मंगलवार को टीम ने शिकायतकर्ता यशवंत को रिश्वत की राशि 10 हजार रुपए लेकर सहायक ब्रजेश नायक के पास भेजा। शिकायकर्ता लोकायुक्त टीम की बताई सलाह पर मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधो संरचना विकास मंडल संभाग सागर के कार्यालय मकरोनिया पहुंचा और कर्मचारी को ब्रजेश नायक को रिश्वत की राशि दी। इसी दौरान इशारा मिलते ही लोकायुक्त टीम ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया। बताते हैं कर्मचारी ने अपने ऑफिस में ही इस करतूत को अंजाम (MP News) दिया।

ये भी पढ़ें: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर: रानी कमलापति से पटना का सफर होगा आसान , इस दिन से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन

Advertisment

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

लोकायुक्त डीएसपी बीएम द्विवेदी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त निरीक्षक अभिषेक वर्मा समेत स्टाफ कार्रवाई में शामिल (MP News) रहे।

ये भी पढ़ें: Mohan Cabinet की बैठक में हुए इस फैसले से खुश हो जाएंगे MP के युवा, भर्ती को लेकर आया बड़ा अपडेट!

MP news एमपी न्यूज sagar news सागर न्यूज़ Sagar Housing Board Assistant Office Estate Officer Estate Officer arrested for taking bribe Estate Officer Brajesh Nayak सागर हाउसिंग बोर्ड सहायक कार्यालय संपदा अधिकारी संपदा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार संपदा अधिकारी ब्रजेश नायक
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें