Advertisment

House Name: सपनों के घर के लिए सबसे अच्छा नाम, ये रही लिस्ट, नेम प्लेट के लिए क्या हैं वास्तु के नियम

author-image
Preeti Dwivedi
House Name: सपनों के घर के लिए सबसे अच्छा नाम, ये रही लिस्ट, नेम प्लेट के लिए क्या हैं वास्तु के नियम

House Name Vastu: अगर आप भी घर बनवा रहे हैं और उसका कुछ अच्छा सा नाम रखने की सोच रह हैं तो आपको बता दें वास्तु में नेम प्लेट बनवाने और घर के नाम के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। जिसके अनुसार अगर आप अपने घर का नाम रखकर उसके लिए तख्ती नहीं बनवाते हैं तो आपको शुभफल की प्राप्ति होती है।

Advertisment

तो चलिए जानते हैं वास्तु के अनुसार घर का नाम रखने के क्या नियम हैं। साथ ही ज्योतिषाचार्य अनिल पांडे से जानेंगे कि वास्तु में नंबर प्लेट बनाने के क्या नियम बताए गए हैं।

क्या होगा अगर वास्तु के अनुसार नहीं बनवाई नेम प्लेट तो

आपको बता दें वास्तु (House Name Vastu) में नेम प्लेट के कुछ नियम बताए गए हैं। नेम प्लेट एक ऐसी चीज है जो घर और बाहर दोनों प्रकार के व्यक्तियों पर असर डालती है। अगर आप भी  आपके घर के बाहर लगी नेम प्लेट सिर्फ आपकी पहचान ही नहीं करवाती, ये आपकी बर्बादी का कारण बन सकती है।

वास्तु एक्सपर्ट कहना है कि यह बात सच है कि घर के बाहर लगी नेम प्लेट आपके बारे में जानकारी देती है कि आपका नाम और व्यवसाय क्या है, पर शायद लोग नहीं जानते कि बाहर लगी नेम प्लेट का असर घर के अंदर रह रहे लोगों पर भी पड़ता है।

Advertisment

यदि आपके घर के बाहर गलत तरीके से नेम प्लेट लगा हुआ है तो वास्तु दोष होता है। इसलिए घर के बाहर लगी नेम प्लेट को लेकर कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है ताकि घर में यश, कीर्ति और सुख-समृद्धि का आगमन हो।

♦️ नेम प्लेट बनाने के नियम  (Name plate Rules)

इस बात का ध्यान रखें कि नेम प्लेट पर नाम दो लाइन में लिखा हो।

नेम प्लेट हमेशा एंट्री गेट के दाईं ओर लगाएं।

नेम प्लेट पर लिखे जानें वाले अक्षरों की बनावट ऐसी हो जो पढ़ने में साफ हो।

नेम प्लेट पर फॉन्ट का साइज न तो ज्यादा बड़ा हो न ही ज्यादा छोटा हो।

नेम प्लेट पर इस तरह से होनी चाहिए जिसे हर उम्र का व्यक्ति आसानी से पढ़ सके। जिसे एक निश्चित दूरी पर रहने पर भी बड़ी आसानी से पढ़ा जा सके।

Advertisment

नेम प्लेट ऐसी हो जिसमें फोन्ट बहुत ज्यादा भरे और सटे न हों।

नेम प्लेट हमेशा दीवार या दरवाजे की बीच में लगी हो।

Mehndi: सफेद बालों से हैं परेशान, मेहंदी में ये खास चीज मिलाने से तुरंत चढ़ेगा काला रंग

वास्तु के अनुसार, वृत्ताकार, त्रिकोण और विषम आकृति की नेम प्लेट घर के लिए सबसे अच्छी होती है।

वास्तु के अनुसार लगी नेम प्लेट घर के भीतर वास्तु दोष को आने से रोकती है।

Advertisment

यदि नेम प्लेट वास्तु के अनुसार होगी तो इससे घर में संकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिसके अनुसार गृह क्लेश और बीमारियां दूर होती हैं।

नेम प्लेट कहीं से टूटा-फूटा नहीं होना चाहिए और ना ही इसमें छेद हो। वरना इससे घर में नकारात्मकता आती है।

नेम प्लेट कभी गंदी न हों। इसे को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। इस पर मिट्टी या जाले आदि न लगने दें।

नेम प्लेट का रंग घर के मुखिया की राशि के आधार पर ही चुनें।

MP Ganesh Mandir: देश भर में मशहूर हैं मप्र के ये गणेश मंदिर, जानिए क्‍या है रहस्य

नेम प्लेट पर व्हाइट, ऑफ व्हाइट, हल्का पीला, केसरिया आदि जैसे मिलते-जुलते रंगों का प्रयोग करें।

भूलकर भी ब्लू, ब्लैक, ग्रे या फिर इसी तरह से मिलते-जुलते गहरे रंगों का प्रयोग नेम प्लेट पर ना करें।

नेम प्लेट पर आप एक ओर गणपति या फिर स्वास्तिक का चिन्ह भी बनवा सकते हैं।

रोशनी के लिए आप नेम प्लेट पर एक छोटा सा बल्ब भी लगवाएं।

भूलकर भी प्लास्टिक से बनी नेम प्लेट ना लगाएं, इससे घर पर नकारात्मकता आती है।

हमेशा तांबा, स्टील या पीतल जैसी धातु से बनी नेम प्लेट लगाएं।

आप लकड़ी और पत्थर के बने नेम प्लेट का भी प्रयोग कर सकते हैं।

♦️ घर के लिए सुंदर नामों की लिस्ट  (Best House Name List)

कुटुंब – परिवार

पद्मावती – एक देवी का नाम

इरैयसी - भगवान के आशीर्वाद वाले घर को यह नाम इंगित करता है।

मगिझवगम - इसका अर्थ है सुख का घर।

सौभाग्य - कल्याण, मंगल।

श्रीनिवास- जहां धन रहता है, वहां मां लक्ष्मी का निवास होता है।

शांति निकेतन- जहां शांति का वास होता है।

प्रेम कुंज- वह घर जो प्यार से भरा होता है।

  आशियाना- आश्रय

Toilet Vastu Tips: वास्तु के अनुसार टॉयलेट सीट पर बैठने के बाद किस दिशा में होना चाहिए आपका फेस

कृष्णराज- जो प्रेम और शांति को आकर्षित करता है।

शिव शक्ति-महादेव और पार्वती का निवास।

रामायण- हिंदू महाकाव्य, धार्मिक ग्रंथ।

आशीर्वाद- भगवान की कृपा।

आनंद निलयम- खुशी और शांति का निवास।

एंडी- शुरुआत कुछ।

प्रार्थना- ईश्वर की आराधना।

♦️ कुल देवता के नाम पर रख सकते हैं नाम (Kuldevta Name Plate)

यदि आप चाहें तो अपने परिवार के किसी सदस्य या फिर इन नामों के अलवा आप अपने कुल देवता या ईष्ट के नाम पर भी अपने घर का नाम रख सकते हैं। साथ ही अपने सरनेम या परिवार के हर सदस्य के नाम के कुछ अक्षरों से मिलाकर भी नाम बनाया जा सकता है।

♦️ ये भी हो सकते हैं एंटिक हाउस नाम  (Antique House Name List)

प्रियांविलास

विश्रामगृह

सुखसम्राट

नवीन निवास

सौभाग्यशाली निवास

आनंदभवन

धन्य निवास

यह भी पढ़ें:

MP Election 2023: BJP की दूसरी लिस्ट के संभावित 64 उम्मीद्वारों के नाम, सिद्धार्थ मलैया सहित इन पर दांव

Bigg Boss 17: बिग बॉस की कंटेस्टेंट की लिस्ट आई सामने, जानिए कौन कौन से सितारे आएंगे नज़र

Mehndi: सफेद बालों से हैं परेशान, मेहंदी में ये खास चीज मिलाने से तुरंत चढ़ेगा काला रंग

Chanakya Niti: घर के मुखिया में होने चाहिए ये गुण, परिवार में बनी रहेगी खुशहाली

Shivraj Cabinet: बड़ा फैसला, सितंबर में बिजली का बिल आएगा जीरो, सामान्य हितग्राहियों को भी गैस सिलेंडर में छूट

House Name Vastu, vastu for house name, house name vastu in hindi, house name plate vastu, to 10 house name, name plate vastu, astrology, jyotish, bansal news

Bansal News Astrology jyotish house name plate vastu House Name Vastu house name vastu in hindi name plate vastu to 10 house name vastu for house name
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें