Advertisment

Hottest Day On Earth: धरती का सबसे गर्म दिन किया गया दर्ज, वैज्ञानिकों ने कही ये बात

author-image
Bansal news
Hottest Day On Earth: धरती का सबसे गर्म दिन किया गया दर्ज, वैज्ञानिकों ने कही ये बात

Hottest Day On Earth: ग्लोबल वार्मिंग के चलते धरती का तापमान लगातार बढ़ते जा रहा है। तापमान में इजाफा सिर्फ कुछ हिस्सों पर नहीं बल्कि पूरे ग्रह पर बढ़ रहा है। जिसके चलते धरती पर मौजूद हिम पर्वत(glaciers) तेजी से पिघल रहे हैं।

Advertisment

दुनिया का सबसे गर्म दिन दर्ज

वैज्ञानिकों ने कुछ दिनों पहले ही दुनिया का सबसे गर्म दिन दर्ज किया है। दुनिया का औसत तापमान सोमवार 3 जुलाई को एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया, ऐसा पहली बार हुआ है जब वैश्विक तापमान औसतन 17 डिग्री सेल्सियस के सीमा को पार किया है।

वैज्ञानिकों ने किया पुष्टि

यूएस नेशनल सेंटर फॉर एनवायर्नमेंटल प्रेडिक्शन, जो ग्रह के वायु तापमान पर नज़र रखता है, ने पुष्टि की कि जब से हमने डेटा रिकॉर्ड करना शुरू किया है तब से 3 जुलाई रिकॉर्ड पर सबसे गर्म दिन था। और जो अगले दिन ही टूट कर 4 जुलाई के नाम हो गया। चार जुलाई को तापमान 17.18 डिग्री सेल्सियस के रिकार्ड पर दर्ज किया गया।

CO2 उत्सर्जन से बढ़ी गर्मी

वैज्ञानिकों का मानना है की धरती के इस बढ़ते तापमान का प्रमुख कारण अधिक मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन और अल नीनो का प्रभाव है। साथी ही वैज्ञानिकों ने यह भी बताया है की आने वालें दिनों में अल नीनो के वजह से गर्मी और बढ़ेगी। क्योंकि अल नीनो का गर्म चरण अब शुरू हो रहा है जो अगले दो से तीन सालों तक रहेगा।

Advertisment

अल नीनो क्या है

आसान भाषा में अगर समझे तो अल नीनो का संदर्भ प्रशांत महासागर की समुद्री सतह के तापमान में समय-समय पर होने वाले बदलावों से है। इसके वजह से तापमान में बड़े बदलाव देखने को मिलता है।

वैज्ञानिकों ने जारी किया था चेतावनी

वैज्ञानिकों ने इस साल की शुरुआत में ही एक अंतिम चेतावनी जारी की थी, जिसमें वैज्ञानिकों ने यह संकेत संकेत दिया गया था कि पृथ्वी की तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा वैज्ञानिकों ने यह भी बताया था की जल्द से जल्द कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए हमें काम शुरू कर देना चाहिए।

पेरिस समझौता को जल्द से करना होगा पूरा

विश्व भर के देश मिलकर कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए पेरिस समझौता किए थे जिसके जरिए 2035 तक सभी देशों को अपने ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में 60% की कटौती की बात कही गई थी।

Advertisment

ये भी पढ़ें: 

​Railway Recruitment 2023: भारतीय रेलवे में एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती, जानें उम्र सीमा

Paytm Result : पेटीएम का जीएमवी जून तिमाही में 37% बढ़कर 4.05 लाख करोड़ रुपए पर, जानें विस्तार से

Viral News: जस्टिन बीबर के ‘बेबी’ गाने का नया वर्ज़न, तेजी से हो रहा वायरल

Advertisment

Apple iPhone15 : दमदार बैटरी के साथ लॉन्च होगा iPhone 15, जानकारी हुई लीक

Budh Gochar: 8 जुलाई को बुध का गोचर बढ़ाएगा ये परेशानी, 10 दिन रहना होगा सावधान

Hottest Day On Earth, Hottest Day Recorded, Hottest Day Record, Earth Hottest Day, Earth Hottest Day Recorded, CO2 उत्सर्जन, अल नीनो

economy CO2 उत्सर्जन Earth Hottest Day Earth Hottest Day Recorded Hottest Day Record Hottest Day Recorded अल नीनो"/>
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें