Advertisment

Horoscope 13 August 2021 : कन्या, तुला राशि के जातकों को नौकरी से मिलेगा लाभ, सिंह व कन्या राशि वाले अपनी पत्नियों का रखें ध्यान।

author-image
Preeti Dwivedi
Horoscope 13 August 2021 :  कन्या, तुला राशि के जातकों को नौकरी से मिलेगा लाभ, सिंह व कन्या राशि वाले अपनी पत्नियों का रखें ध्यान।

नई दिल्ली। शुक्रवार का दिन मेष और कुंभ राशि वालों को शारीरिक सुख दिलाएगा। पंडित सनत कुमार खम्परियां के अनुसार वृष, मिथुन और धनु राशि के जातको को आर्थिक सुख की प्राप्ति होगी। तो वहीं सिंह व कन्या राशि वालों की पत्नि को आज कष्ट हो सकता है।  जाने क्या कहती है आज आपकी राशि।

Advertisment

मेष राशि —
मेष राशि के जातकों को आज शारीरिक सुख की प्रापि् होगी। इसके विपरीत आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी से कलह हो सकता है। अत: संयम रखें।

वृष राशि —
वृष राशि के जातकों को आज मानसिक चिंता सता सकती है। ​यदि आपके कोर्ट कचहरी में मुकदमें लंबित हैं तो आज उसमें आपको सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि —
मिथुन राशि के जातकों की आज आर्थिक प्रगृति होगी। विरोधी भी पराजित हो सकते हैं। अगर आप कृषि और व्यापार क्षेत्र से जुड़े हैं तो उन्हें भी आज लाभ होगा।

Advertisment

कर्क राशि —
कर्क राशि के जातकों को आज दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी। अगर आप आज कोई धार्मिक कार्य करना चाहते हैं तो उसमें बाधाएं आ सकती हैं। वाहन भय बना रहेगा।

सिं​ह राशि —
सिंह राशि के जातकों को आज पारिवारिक कलह से बचने की सलाह दी जा रही है। आपकी पत्नि को कष्ट हो सकता है। आर्थिक चिंता भी आपको सता सकती है।

कन्या राशि —
कन्या राशि के जातकों को आज नौकरी से लाभ मिलेगा। आज आपकी पत्नि को पीड़ा हो सकती है। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

Advertisment

तुला राशि —
तुला राशि के जातकों के आज विरोधी पराजित हो सकते हैं। नौकरी से आपको लाभ मिलेगा। यदि आप यात्रा पर जाना चाहते हैं, जाएं। आपकी यात्रा सफल होगी।

वृश्चिक राशि —
वृश्चिक राशि वाले आज हर्ष महसूस करेंगे। आपको भी मुकदमों में सफलता मिलेगी। थोड़ा बहुत शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि —
धनु राशि के जातकों की आर्थिक प्रगृति होगी। अगर आप कोई निर्माण कार्य करवाना चाहते हैं तो आज थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। बाधा आ सकती है। नौकरी से लाभ होगा।

Advertisment

मकर राशि —
मकर राशि के जातकों को आज अपव्यय से बचने की सलाह दी जा रही है। किसी बात को लेकर चिंता सता सकती है। सुख—साधनों में भी कमी दिख रही है।

कुंभ राशि —
कुंभ राशि के जातकों को आज उदर विकार घेर सकता है। अत: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक कष्ट हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

मीन राशि —
मीन राशि के जातकों को भी आज मुकदमों में सफलता मिलेगी। नौकरी से लाभ होगा। इसके विपरीत आपको आर्थिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

daily horoscope dhanu rashi ka rashifal kanya rashi ka rashifal kark rashi ka rashifal kumbh rashi ka rashifal makar rashi ka rashifal meen rashi ka rashifal mithun rashi ka rashifal tula rashi ka rashifal vrash rashi ka rashifal vrashchik rashi ka rashifal mesh rashi ka rashifal singh rashi ka rashifal Daily Horoscope 13 August 2021
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें