Advertisment

लॉकडाउन में चल रहा थी हुक्का पार्टी, पुलिस ने 28 लोगों को किया गिरफ्तार

author-image
Pooja Singh
लॉकडाउन में चल रहा थी हुक्का पार्टी, पुलिस ने 28 लोगों को किया गिरफ्तार

रायपुर: प्रदेश में कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए 8 दिनों के लिए टोटल लॉकडाउन (raipur lockdown) लगाया गया है। इसके बावजूद लॉकडाउन के दौरान बुधवार देक रात ब्लू स्काई कैफे से 28 युवक हुक्का पार्टी करते पकड़े गए।

Advertisment

28 युवक  गिरफ्तार

यह कैफे राजेंद्र नाम के कारोबारी का बताया जा रहा है। जो अभी पुलिस की गिरफ्त में है। मुखबिर की सूचना पर आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। यहां कैफे संचालक समेत पुलिस ने सभी 28 युवकों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। इसी के साथ टोटल लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन करने के कारण अब पुलिस हुक्का बार को सील करने की तैयारी कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात सिविल लाइन थाना पुलिस ने होटल पर छापा मारा। यहां मौके से 28 युवकों को हुक्का परोसा जा रहा था। हालांकि पुलिस ने सभी युवकों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें