Advertisment

Honey Trap: राजधानी में युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर मांगे 20 लाख रुपए, वीडियो वायरल करने की देते रहे धमकी, गिरफ्तार

Honey Trap: राजधानी में युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर मांगे 20 लाख रुपए, वीडियो वायरल करने की देते रहे धमकी, गिरफ्तार honey-trap-in-the-capital-the-youth-was-implicated-in-the-honey-trap-and-demanded-20-lakh-rupees-kept-threatening-to-make-the-video-viral-arrested

author-image
Bansal News
Honey Trap: राजधानी में युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर मांगे 20 लाख रुपए, वीडियो वायरल करने की देते रहे धमकी, गिरफ्तार

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी कपल ने युवक को पहले अपने रूम पर बुलाया और उसके बाद कपड़े उतरवाकर वीडियो बना लिया। आरोपी कपल युवक को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 लाख रुपए की मांग करने लगा। जब युवक ने पुलिस से मामले की शिकायत की और आरोपियों को गिरफ्तार कराया है। जानकारी के मुताबिक मामला राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अहमदपुर के 24 साल के किसान राजकुमार मीणा पेशे से किसान है। मीणा की गिनती संपन्न किसानों में की जाती है। कुछ दिनों पहले राजकुमार की फेसबुक पर पूजा उर्फ दिव्या बेड़िया से हुई थी। दोनों के बीच बात होती रही। धीरे-धीरे दोनों ने मोबाइल नंबर एक्सचेंज कर लिए।

Advertisment

बीते 11 अक्टूबर का है मामला
इसके बाद बीते 11 अक्टूबर को दिव्या ने राजकुमार को निशातपुरा स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिलने के लिए बुलाया। लड़की उसे अपने कमरे में ले गई और फिजिकल रिलेशन बनाने का कहने लगी। लड़के ने इससे इनकार कर दिया। वहीं कमरे में पर्दे के पीछे छिपे दिव्या के ब्यॉयफ्रेंड ने उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद दिव्या और उसका ब्यॉय फ्रेंड सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 लाख रुपए की मांग करने लगा। ब्लैकमेलिंग के शिकार हो गए राजकुमार ने आरोपियों से चार दिनों का समय मांगा। इसके बाद जब चार दिनों तक भी पैसों का इंतजाम नहीं हो पाया तो उसने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Puja MP news Madhya Pradesh ki taza khabar honey trap Divya Bediya blackmailing bhopal news Bhopal ki taza khabar
Advertisment
चैनल से जुड़ें