Advertisment

Honey Singh Indore: हनी सिंह के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले फंसा पेंच, नगर निगम ने परमिशन देने से किया इनकार, अब क्या होगा

Honey Singh Indore Concert: इंदौर में पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह के म्यूजिक कॉन्सर्ट से 2 दिन पहले नगर निगम ने मंजूरी देने से मना कर दिया है। कॉन्सर्ट से जुड़ी तैयारियां आयोजकों ने पूरी कर ली हैं।

author-image
Rahul Garhwal
Honey Singh Indore: हनी सिंह के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले फंसा पेंच, नगर निगम ने परमिशन देने से किया इनकार, अब क्या होगा

हाइलाइट्स

  • इंदौर में हनी सिंह का म्यूजिक कॉन्सर्ट
  • इंदौर नगर निगम का परमिशन देने से इनकार
  • इंदौर नगर निगम ने मांगा मनोरंजन टैक्स
Advertisment

Honey Singh Indore Concert: इंदौर में मशहूर पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह का म्यूजिक कॉन्सर्ट 8 मार्च 2025 को होने जा रहा है। लेकिन म्यूजिक कॉन्सर्ट होने से पहले एक बड़ा विवाद देखने के मिल रहा है। खबर है कि आयोजकों ने लाइव कॉन्सर्ट से जुड़ी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थीं। अब कॉन्सर्ट को इंदौर नगर निगम ने परमिशन देने से इनकार कर दिया है। इंदौर नगर निगम ने मनोरंजन कर की वसूली की मांग की है।

नगर निगम ने अड़ाई टांग

हनी सिंह के कॉन्सर्ट से ठीक 2 दिन पहले इंदौर नगर निगम ने मनोरंजन कर मांगा है। नगर निगम ने जिला प्रशासन से कहा है कि बिना मनोरंजन कर वसूली के हनी सिंह के म्यूजिक कॉन्सर्ट को मंजूरी नहीं मिलेगी।

[caption id="attachment_771784" align="alignnone" width="588"]honey singh पंजाबी सिंगर हनी सिंह[/caption]

Advertisment

पत्र लिखकर वसूली करने का अनुरोध

इंदौर के C21 स्टेट ग्राउंड पर 8 मार्च को हनी सिंह का लाइव कॉन्सर्ट होने वाला है। इंदौर नगर निगम के राजस्व विभाग के प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने इस मामले को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव को पत्र लिखा है। पत्र में प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने अनुरोध किया है कि कार्यक्रम से पहले राजस्व वसूली की जाए। उन्होंने पत्र में लिखा कि मध्यप्रदेश नगर पालिका का नियम 2018 के तहत नृत्य, संगीत प्रदर्शन एवं म्यूजिक बैंड कॉन्सर्ट के आयोजन पर कर वसूली का प्रावधान है।

ये खबर भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर पैपराजी को पसंद आया रवीना टंडन का झुमका, तो देखें एक्‍ट्रेस ने क्‍या किया?

मनोरंजन कर अदा नहीं किया

इंदौर नगर निगम के राजस्व विभाग के प्रभारी निरंजन सिंह चौहान का कहना है कि पिछले दिनों दिलजीत दोसांझ का कार्यक्रम हुआ था। इसमें 20 से 25 करोड़ रुपए खर्च किए गए। आयोजकों ने कमाई भी की, लेकिन नगर निगम को निर्धारित मनोरंजन कर अदा नहीं किया। इससे नगर निगम को राजस्व की हानि हुई। अब फिर 8 मार्च को हनी सिंह के कार्यक्रम को लेकर अनुमति मांगी गई है। ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन नगर निगम के संज्ञान में लिए बिना किसी को भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाए।

Advertisment

BGI के वार्षिक उत्सव में स्टूडेंट्स का जलवा, डांस, सिंगिंग और फैशन शो में दिखाया टैलेंट

Bansalotsav 2025: बंसल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट्स (BGI) के आनंद नगर के कॉलेज का वार्षिक उत्सव समारोह बंसलोत्सव 2025 का 5 मार्च को भव्य समापन हुआ। बंसलोत्सव 2025 वार्षिक समारोह 2 मार्च 2025 से शुरू हुआ था जो 5 मार्च 2025 को समाप्त हुआ। कार्यक्रम के खत्म होने के बाद मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि द्वारा बंसलोत्सव 2025 की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र और मेडल से सम्मानित किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Yo Yo Honey Singh controversy indore nagar nigam Indore live concert controversy Honey Singh Indore Concert Controversy Honey Singh Indore Concert Entertainment News
Advertisment
चैनल से जुड़ें