Advertisment

Home Remedies Of Moles Removal : क्या आपको भी हैं अनचाहे तिल और मस्से, यहां जानें हटाने के घरेलू उपाय, लगाने का तरीका

Home Remedies Of Moles Removal: क्या आपको भी हैं अनचाहे तिल और मस्से, यहां जानें हटाने के घरेलू उपाय, लगाने का तरीका home-remedies-of-moles-removal-do-you-also-have-unwanted-moles-and-warts-know-here-home-remedies-how-to-apply-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Home Remedies Of Moles Removal : क्या आपको भी हैं अनचाहे तिल और मस्से, यहां जानें हटाने के घरेलू उपाय, लगाने का तरीका

नई दिल्ली। आपने अक्सर देखा होगा बढ़ती home remedies of moles removal उम्र के साथ-साथ लोगों के चेहरे के साथ-साथ शरीर पर बड़े-बड़े मस्से और तिल जैसे दिखने लगते हैं। जो देखने में तो बेकार लगते ही हैं साथ ही साथ mole removal  कई बार ये मस्सा कैंसर का कारण भी बन सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन अनचाहे मस्सों को हटाने के घरेलू तरीके।

Advertisment

कटा हुआ आलू -
जिस स्थान पर मसा आ गया है। उस स्थान पर आलू की कटी हुई फांक रखें। इसे धीरे-धीरे मसे वाले स्थान पर रगड़ें। ये प्रक्रिया दिन में 3 से 4 बार करें। जिससे मसा सूख कर गिर जाता है।

अलसी के बीज -
आलू की तरह की अलसी के बीज भी मसा को दूर करने में सहायक साबित हो सकते हैं। इसके लिए अलसी के बीज को पीस लें। फिर इसमें अलसी का तेल और शहद मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को 4-5 दिन तक एप्लाई करें। फर्क समझ में आने लगेगा।

प्याज और लहसुन -
अगर आपको भी अनचाहे मसे और तिल हैं तो इसके लिए प्याज और लहसुन के रस का उपयोग किया जा सकता है। प्याज का रस लगाने से मसा हट जाता है। तो वहीं लहसुन का उपयोग तिल के लिए किया जा सकता है। इसके लिए लहसुन का रस तिल पर लगा लेें। जिससे बाद वह अपने-आप हट जाएगा।

Advertisment

एप्पल साइडर विनेगर -
घरेलू उपयोग में आने वाले एप्पल साइडर विनेगर को भी काफी कारगार माना गया है। इसके लिए थोड़ा सा-एप्पल साइडर विनेगर कॉटन बॉल पर लगाएं। इसे दिन में तीन बार मस्सों पर एप्लाई करें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा।

बेकिंग सोड़ा -
बेकिंग सोड़ा को अरंडी तेल में बराबर मात्रा में मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। इसे रात में सोते समय मसा पर लगाएं। इसके बाद सुबह उठ कर धो लें। इसके रेगुलर यूज से आपको फर्क समझ में आने लगेगा।

Tips For Smelling Clothes In Rain : बारिश के मौसम में कपड़ों से आ रही है बदबू? इन तरीकों से मिनटों में होगी दूर

Advertisment

warts remove warts removal moles removal moles in skin mole removal at home kaise teel hataye home remedies of moles removal home remedies garlic benefits
Advertisment
चैनल से जुड़ें