/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Amit-Shah-Fake-Video-Case.jpg)
Amit Shah On Deep fake Video: गृहमंत्री अमित शाह ने डीप फेक वीडियो (Amit Shah On Deep fake Video) पर चुप्पी तोड़ते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस ने मेरा फेक वीडियो रिलीज किया था।
उन्होंने कहा कि सौभाग्य की बात है कि मेरा पास उसकी असली रिकॉर्डिंग रखी हुई थी। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि जब से राहुल गांधी ने जब से कमान संभाली हैं तब से राजनीति का स्तर नीचे गिरा है।
https://twitter.com/BJP4India/status/1785174799867609313
गुवाहटी में अमित शाह ने हुंकार भरी और फेक वीडियो पर जमकर कांग्रेस की क्लास लगाई। शाह ने यह भी कहा कि फेक वीडियो बनाना काफी शर्म की बात है।
क्या है फेक वीडियो मामला
केंद्रीय अमित शाह (Amit Shah On Deep fake Video) का फेक वीडियो कुछ समय पहले जमकर वायरल हो रहा था. उसमें वह कह रहे थे कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण को खत्म कर देंगे।
https://twitter.com/BJP4India/status/1785173336823156807
जिसके बाद गृह मंत्रालय की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल पुलिस सेल की एक टीम ने तेंलगाना के मुख्यमंत्री समेत 8 को नोटिस दे दिया गया है।
राहुल गांधी ने राजनीति का स्तर गिराया
गुवाहटी में अमित शाह (Amit Shah) ने पीसी करते हुए कहा कि जब से राहुल गांधी ने कांग्रेस की कमाल संभाली हैं, तब से राजनीति का स्तर काफी नीचे गिर गया है। उन्होंने आगे कहा कि इस बार जनता उनका साथ नही देंगी। उन्होंने कहा कि वह अपनी परंपरा सीट छोड़कर दूसरी सीट भाग गए हैं।
https://twitter.com/BJP4India/status/1785174659408736374
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस जीतने के लिए अपना सामान्य विवेक भी को बैठी है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी SC-ST और OBC के आरक्षण के पक्ष में खड़ी है।
कांग्रेस देती है धर्म के आधार पर आरक्षण- शाह
अमित शाह (Amit Shah) ने पीसी में आगे कहा कि सबसे पहले कांग्रेस पार्टी (Congress) ने आंध्र प्रदेश में धर्म के नाम पर मुसलमानों को रिजर्वेशन दिया था। जिसकी कारण ओबीसी का आरक्षण कट गया। आंध्र प्रदेश के बाद कर्नाटक में बिना कोई सर्वे करवाए सभी मुसलमानों को 4 प्रतिशत का कोट कांग्रेस सरकरा ने दे दिया।
https://twitter.com/BJP4India/status/1785174963273539910
जिसकी वजह से ओबीसी का कोट कट गया। शाह ने कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण संविधान संवत नहीं है। गैर- संवैधानिक है।
शाह ने यह भी कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार इस राज्यों में बनेगी, तब हम धर्म के आधार पर जबरदस्ती लादे गए इस आरक्षण को खत्म कर देंगे। हम एसी-एसटी और ओबीसी के आधार पर न्याय दिलाने का कार्य करेंगे।
ये भी पढ़ें- Mahadev Satta App Case: ईडी की पूरक परिवाद आरोपियों की लिस्ट में Congress के बड़े नेताओं के नाम, अब ये प्लान!
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us