Advertisment

Census 2027 Notification Out: दो चरणों में होगी जनगणना, 2027 में होगी प्रक्रिया, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

Census 2027 Notification Out: केंद्र सरकार ने जनगणना की अधिसूचना जारी कर दी है। गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि ये प्रक्रिया दो चरणों में होगी।

author-image
Vishalakshi Panthi
Census 2027 Notification Out

Census 2027 Notification Out: जनगणना 2027 की तैयारियां अब औपचारिक रूप से शुरू हो गई हैं। केंद्र सरकार ने इसके लिए गजट अधिसूचना जारी कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि यह डिजिटल जनगणना दो चरणों में कराई जाएगी और इसमें मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से डेटा एकत्र किया जाएगा।

Advertisment

जनगणना 2027 की 10 अहम बातें:

  1. डिजिटल माध्यम से जनगणना की जाएगी, जिसमें एक विशेष मोबाइल एप का उपयोग होगा।
  2. 34 लाख फील्ड कर्मचारी और सुपरवाइजर घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे।
  3. इसके अलावा 1.3 लाख जनगणना अधिकारी इस प्रक्रिया में शामिल होंगे जो आंकड़ों को संकलित और प्रोसेस करेंगे।
  4. पहला चरण: इसमें मकान सूचीकरण और मकानों की गणना (House Listing Operation) की जाएगी। हर परिवार की आवासीय स्थिति, संपत्ति और मूलभूत सुविधाओं का ब्यौरा लिया जाएगा।
  5. दूसरा चरण: जनसंख्या गणना के तहत प्रत्येक व्यक्ति की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और जनसांख्यिकीय जानकारी जुटाई जाएगी।
  6. इस बार जातिगत जानकारी भी पूछी जाएगी, जो आज़ादी के बाद पहली बार होगा।
  7. नागरिकों को स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा भी दी जाएगी।
  8. डेटा सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा—डेटा के संग्रहण, ट्रांसफर और भंडारण में किसी प्रकार की लीक न हो, इसके लिए ठोस इंतज़ाम होंगे।
  9. यह स्वतंत्र भारत की 8वीं और अब तक की 16वीं जनगणना होगी।
  10. ऐतिहासिक दृष्टिकोण से देखें तो 1881 से 1971 के बीच उत्तर भारत में जनसंख्या वृद्धि सबसे कम (115%) रही, जबकि दक्षिण (193%), पश्चिम (168%) और पूर्वी भारत (213%) में यह अधिक रही।
    • 1881 से 2011 तक के आंकड़े देखें तो उत्तर भारत की वृद्धि 427% रही, जो सबसे कम थी। दक्षिण भारत में 445%, पश्चिम भारत में 500% और पूर्वी भारत में 535% की वृद्धि दर्ज की गई।

Israel-Iran Attack Live: इजराइल का ईरान के रक्षा मंत्रालय के बाद विदेश मंत्रालय पर हमला, अब तक 224 की मौत

Israel Iran Attack Live

Israel-Iran Attack Live: ईरान और इजराइल के बीच तनाव लागातार बढ़ता ही जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार, रविवार रात इजराइल ने ईरान के विदेश मंत्रालय को निशाना बनाया, जिसमें 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। खबर पूरी पढ़ने के लिए क्लिक करें..

Advertisment
amit shah census 2027 notification census 2027 aim census notification in hindi census updates in hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें