Advertisment

One Euro House: इटली में प्राइम लोकेशन पर मात्र एक यूरो में मिल रहा घर, जानें क्या है इतनी कम कीमतों का कारण

One Euro House: इटली में प्राइम लोकेशन पर मात्र एक यूरो में मिल रहा घर, जानें क्या है इतनी कम कीमतों का कारण home-available-for-just-one-euro-at-prime-location-in-italy-know-what-is-the-reason-for-such-low-prices

author-image
Bansal News
One Euro House: इटली में प्राइम लोकेशन पर मात्र एक यूरो में मिल रहा घर, जानें क्या है इतनी कम कीमतों का कारण

रोम। दुनिया के किसी भी देश में बाजार कैसा भी चले लेकिन प्रॉपर्टी की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है। लेकिन हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसे देश की प्रॉपर्टी के बारे में जो न केवल सस्ती है बल्कि उसकी कीमत न के बराबर है। और खास बात तो यह है कि यह कोई रिमोट प्रॉपर्टी भी नहीं है। यूरोप के देश इटली के एक शहर में घरों को मात्र 1 यूरो में बेचा जा रहा है। पार्टोला पेलिग्ना नाम के शहर में करीब 250 घरों की एक कॉलोनी बिल्कुल खाली पड़ी है। यहां के लोगों को मात्र 1 यूरो में घर बेचे जा रहे हैं। इटली के अब्रूजो रीजन में आने वाले अपेनाइन माउंटेन्स के पास बने सबसे अच्छे स्कींइंग स्लोप्स हैं। यहां इटली समेत पूरे यूरोप से लोग स्कीइंग करने आते हैं। यहीं के एक शहर प्राटोला पेलिग्ना में एक सस्ती स्कीम के तहत घरों को मात्र 1 यूरो में बेचा जा रहा है। इसका कारण है कि ये घर लंबे समय से खाली पड़े हैं।

Advertisment

इस कारण खाली पड़े हैं घर
यहां रहने वाले करीब 600 लोग धीरे-धीरे कहीं पलायन कर गए हैं। इन घरों की कीमतें इस उम्मीद में कम गई हैं कि यहां लोग आकर रहें। प्राटोला पेलिग्ना की काउंलर पाउलो डी बाको ने मीडिया को बताया कि हम लंबे समय से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। घरों का रिनोवेशन कराना अभी बाकी है। लेकिन इन घरों को सस्ते में बेचा जा रहा है ताकि लोग यहां आकर रहें और घरों को रिनोवेट कराएं। पाउलो ने कहा कि हम चाहते हैं कि यह कॉलोनी एक बार फिर से चहचहाने लगे। पाउलो ने बताया कि इस कस्बे में 1930 में करीब 13 हजार लोगों की आबादी हुआ करती थी। हाल ही में यह आबादी घटकर मात्र 7000 हजार के लगभग बची है। एक यूरो में बेचे जा रहे घरों में से कुछ घर काफी छोटे हैं। कुछ घरों का एरिया 750 sqft है। हालांकि इन घरों को पूरे मापदंड के साथ बनाया गया है। इन घरों को खरीदने के बाद लोगों को करीब 5000 हजार यूरो इसके मेंटेनेंस में खर्च करने पड़ते हैं। कभी-कभी यह बजट 10 हजार तक भी पहुंचता है।

कई विदेशी लोगों ने बिना जानकारी के छोड़ा घर
पाउलो बताते हैं कि ये कॉस्ट इसलिए लिया जाता है ताकि लोग अगर घर खरीदते हैं तो उसमें रहें। हाल ही में यहां से कई परिवारों ने एक साथ पलायन कर लिया है। इस कारण ये घर खाली पड़े हैं। पाउलो ने कहा कि हम चाहते हैं इन घरों में आकर लोग रहें ताकि यह कॉलोनी एक बार फिर पहले जैसी हो सके। इन घरों के कई मालिक विदेशी हैं। विदेशी लोग बिना किसी जानकारी के इन घरों को खाली कर चले गए हैं। अब फॉरनर्स को वापस खोजना किसी चुनौती से कम नहीं है। साथ ही इनमें से कई घरों का रिनोवेशन भी जरूरी है। पाउलो बताते हैं कि यह शहर भी रोम से मात्र दो घंटे की ड्राइविंग दूरी पर है। पाउलो ने कहा कि हमने 1 यूरो में घर खरीदने की सस्ती स्कीम लॉन्च की है। इसके जरिए हमें उम्मीद है कि लोग यहां फिर से रहने आएंगे।

1 euro house in italy 1 uero house italy me 1 euro me mil raha ghar italy me sasta ghar itay cheap house
Advertisment
चैनल से जुड़ें