Advertisment

Holika Dahan Exact Muhurat 2023 : इस बार भद्रा की पूंछ में होगा होलिका दहन, क्या है दहन की सही तिथि, मुहूर्त, जानें सब कुछ

Holika Dahan Exact Muhurat 2023 : इस बार भद्रा की पूंछ में होगा होलिका दहन, क्या है दहन की सही तिथि, मुहूर्त, जानें सब कुछ holika-dahan-exect-muhurat-2023-this-time-holika-dahan-will-happen-in-the-tail-of-bhadra-what-is-the-exact-date-of-dahan-muhurat-know-everything-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Holika Dahan Exact Muhurat 2023 : इस बार भद्रा की पूंछ में होगा होलिका दहन, क्या है दहन की सही तिथि, मुहूर्त, जानें सब कुछ

नई दिल्ली। Holika Dahan Exect Muhurat 2023  हर त्योहार को लेकर एक तिथि तय होती है। जिसके अनुसार उसे मनाया जाता है। holi 2023 सभी बड़े त्योहारों में होली एक holika dahan 2023 ऐसा त्योहार है जिसके दहन के लिए मुहूर्त देखना जरूरी होता है। इसी तरह यदि आप भी होलिका दहन की तिथि और त्योहार को लेकर असंजस्य में हैं तो आपको बताने जा रहे हैं पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार इसके दहन का सही मुहूर्त और तिथि क्या है।

Advertisment

इस बार भद्रा की पूंछ में होगा दहन
पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार इस बार होलिका दहन को लेकर अलग—अलग पंचांगों में मतभेद हैं। किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए भद्रा को देखा जाता है। इसी तरह होलिका दहन के लिए भी इसका असर दिखाएगा।
जबलपुर के लोक विजय पंचांग के अनुसार इस बार भद्रा 6 मार्च को दोपहर 3 बजे शुरू हो जाएगी। इसके बाद रात को भद्रा की पूंछ जाएगी। जिसका समय रात 12:10 बजे से 1:22 बजे तक होगा। यानि होलिका दहन भद्रा की जाती पूंछ के समय पर यानि 12:10 बजे से 1:22 बजे के बीच किया जाना शुभ होगा। वैसे तो इसके दूसरे दिन धुरैड़ी यानि होली खेलना माना जाता है। यानि 7 मार्च को धुरैड़ी का त्योहार बताया जा रहा है। पर कुछ पंचांगों के अनुसार 8 मार्च को धुरैड़ी बताई जा रही है।

इस दिन आएगी भाई दूज —
पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार प्रतिपदा तिथि 8 मार्च की शामि 6:45 से आएगी। यानि 9 मार्च को उदया तिथि के साथ भाई दूज मनाई जाएगी।

होलिका दहन तिथि —

6 मार्च को होलिका दहन — रात 12:10 से 1:22 तक
7 मार्च को धुरैड़ी — पूरे दिन
9 मार्च को भाई दूज

Advertisment

छोटी होली के करें ये उपाय —
होलिका दहन (Holika Dahan) वाले दिन को छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिष (Astro Tips) के अनुसार इस दिन किए गए उपाय आर्थिक परेशानी को दूर करने में मदद कर सकते हैं। जो आपकी सुख—समृद्धि को बढ़ा सकते हैं।

होलिका दहन के दिन करें ये उपाय

शांति और धन वृद्धि के लिए —
गरीबों और जरूरतमंदों को दान करना इस दिन बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करना आपको अच्छे स्वास्थ्य, धन और शांति में वृद्धि करता है।

नौकरी और व्यवसाय के लिए —
स्नान के बाद स्वच्छ कपड़े पहन कर होलिका दहन करें। इस पूजन में एक नारियल लेकर अपने और परिवार के उपर से सात बार वार कर होलिका दहन की अग्नि में डाल दें। फिर सात बार होलिका की परिक्रमा करें। भगवान को फल या मिठाई का भोग लगाएं। ऐसा करना आपको नौकरी और व्यवसाय में आ रही परेशानी दूर कर सकता है।

Advertisment

मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए —
बड़ी मेहनतों के बाद भी अनुकूल परिणाम प्राप्त नहीं हो रहे हैं तो इसके लिए होलिका दहन की पूजा में नारियल, पान और सुपारी अर्पित करें।

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए —
होलिका दहन के समय अलसी, गेहूं, मटर और चना को आग में डालने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। ये भी कहा जाता है कि होली के दिन मोती शंख को स्नान कराकर उसकी पूजा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

Advertisment

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Astrology holi 2023 holi 2023 totke holi 2023 upay holi dahan muhurat 2023 Holika Dahan Exact Muhurat 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें