Advertisment

Holika Dahan 2025 Upay: होली जलने के बाद रात में करना न भूलें राख से जुड़ा ये उपाय, चमक उठेगी किस्मत! जानें तरीका

Holika Dahan 2025 Raakh ke Upay: होलिका जलने के बाद रात में करना न भूलें राख से जुड़ा ये उपाय, चमक उठेगी किस्मत! जानें तरीका, holika-dahan-2025-raakh-ke-upay-totka-bina-bole-kyon-karna-chahiye-jyotish-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Holika-Dahan-2025 Raakh-ke-Upay

Holika-Dahan-2025 Raakh-ke-Upay

हाइलाइट्स

  • 13 मार्च को होगा होलिका दहन
  • हिन्दू परंपरा अनुसार करें होली के उपाय
  • जानें कैसे करना है होली की राख का टोटका 
Advertisment

Holika Dahan 2025 Raakh ke Upay: होलिका दहन को केवल कुछ ही दिन बचे हैं। हमारे हिन्दू धर्म (Hindu Dharma) में हर त्योहार (March Vrat Tyohar) से जुड़ा कुछ न कुछ उपाय बताया गया है जो जीवन के कष्टों को दूर में सहायक हो सकते हैं। हिन्दू परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं में ऐसे कौन से उपाय हैं जो होलिका दहन (Holika Dahan) पर किए जाते हैं।

होलिका दहन की राख के उपाय (Holi ke Totke in Hindi) 

पुराने जमाने में होलिका दहन (Holika Dahan) की राख से ही होली खेलने की परंपरा थी। बुंदेलखंड (Budelkhand Holi Tradition) के गांवों में होलिका दहन की राख (Holika Dahan) को धुरैड़ी के दिन एक दूसरे के माथे पर लगाकर होली की शुभकामनाएं (Holi Wishes) देते हैं।

ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन की राख (Holika Dahan ki Rakh ke Upay) में सारी बुराइयां भस्म होकर वह मंगलकारी बन जाती है। इसलिए इस खास उपाय से लोगों के जीवन की सारी समस्याएं (Arthik Pareshani Door ke Upay) दूर हो जाती हैं और व्यक्ति निरोगी बनता है।

Advertisment

   होलिका दहन क्या करें उपाय  (Holi ke Upay) 

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार बुंदेलखंड में होलिका दहन (Holika Dahan Parampara) की कई परंपराएं हैं। होलिका दहन के दिन पूजा के बाद पूजा की अग्नि में गेंहू की बालें डाल कर भूनी जाती हैं। ​

इसके बाद इन भुनी हुई बालियों को घर में रख लिया जाता है। ऐसी मान्यता है कि होली (Holi 2024) पर ये उपाय करने से हमेशा धन धान्य की वृद्धि बनी रहती है। गेंहू की फसल आने पर मां अन्नपूर्णां को पहली फसल अर्पित करने के रूप में भी ये बालें अर्पित की जाती हैं।

   होलिका दहन पर बिना बोले करें ये उपाय

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार होलिका दहन के दिन होली (Holi 2024 Date)  जलने के बाद जब उसकी अग्नि शांत हो जाती है। तो अगले दिन यानी धुरैड़ी पर सूर्योदय के पहले उठकर बिना किसी से बोले और बिना पीछे देखे, होलिका दहन के स्थान पर जाकर होलिका दहन की राख को उठाकर ले आएं। इसे एक लाल कपड़े में बांध कर घर की तिजोरी में रख लें। होलिका दहन (Holika Dahan Upay) का ये उपाय आपके जीवन में सुख-समृद्धि ला सकता है।

Advertisment

   बिना बोले क्यों करना चाहिए उपाय (Totke Bina Bole Kyon Karte Hain) 

जब भी कोई धार्मिक पूजा, पाठ, उपाय या टोटका  किया जाता है तो उसे मौन रह कर ही किया जाना चाहिए। ज्योतिषाचार्य के अनुसार किसी उपाय को मौन रूप से करने पर ही उसका फल मिलता है। इसलिए होलिका दहन का उपाय (Holi Upay) भी मौन रहकर बिना बोले करना चाहिए।

   घर के चूल्हे में साल भर जलती है अग्नि  (Holika Dahan ki Agni ke Upay) 

बुंदेलखंड में होलिका दहन की एक परंपरा अभी भी कायम है। इसमें होलिका दहन की पूजा के बाद उसकी अग्नि को घर लाया जाता है। इसके बाद इसे घर के चूल्हे की राख के अंदर दबा दिया जाता है।

इसके बाद अगले दिन फिर उसी गोबर के कंडे में अगले दिन के लिए लकड़ी और कंडी रख दी जाती है। जिससे उसमें आग लगातार सुलगती रहती है। ऐसा माना जाता है इससे पूरे साल घर का चूल्हा जलता रहता है। जब ये चूल्हे की अग्नि शांत हो जाती है तो इसे अच्छा नहीं माना जाता। यानी ये अशुभ संकेत माना जाता है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Holashtak 2025: सावधान! कल से शुरू हो रहे हैं होलाष्टक, कहीं आप भी तो नहीं करने वाले ये काम

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

vrat-tyohar holi ke totke holi ke upay Holi 2025 Holika Dahan 2025 Raakh ke Upay
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें