Advertisment

Holika Dahan 2023 Timing LIVE Updates : होलिका दहन आज, करना न भूलें ये उपाय, इतने समय का है मुहूर्त

Holika Dahan 2023 Timing LIVE Updates : होलिका दहन आज, करना न भूलें ये उपाय, इतने समय का है मुहूर्त holika-dahan-2023-timing-live-updates-holika-dahan-today-do-not-forget-to-do-this-remedy-it-is-auspicious-time-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Holika Dahan 2023 Timing LIVE Updates : होलिका दहन आज, करना न भूलें ये उपाय, इतने समय का है मुहूर्त

नई दिल्ली। Holika Dahan 2023 Timing LIVE Updates बड़े असंजस्य के बाद आज होलिका दहन पूरे भारत देश में किया जा रहा है। तिथियों के घटने—बढ़ने और पंचांग भेद के चलते कई स्थानों पर कल यानि सोमवार 6 मार्च को ​होलिका दहन किया गया। तो वहीं अधिकतर स्थानों पर आज यानि 7 मार्च को ही होलिका दहन किया जा रहा है। आपको बता दें इसके लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं जिन्हें करके आप अपने जीवन में आ रही समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जान लें क्या हैं उपाय और मुहूर्त।

Advertisment

इस बार भद्रा की पूंछ में होगा दहन  Holika Dahan 2023 Timing LIVE Updates
पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार इस बार होलिका दहन को लेकर अलग—अलग पंचांगों में मतभेद हैं। किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए भद्रा को देखा जाता है। इसी तरह होलिका दहन के लिए भी इसका असर दिखाएगा। जबलपुर के लोक विजय पंचांग के अनुसार इस बार भद्रा 6 मार्च को दोपहर 3 बजे शुरू हो जाएगी। इसके बाद रात को भद्रा की पूंछ जाएगी। जिसका समय रात 12:10 बजे से 1:22 बजे तक होगा। यानि होलिका दहन भद्रा की जाती पूंछ के समय पर यानि 12:10 बजे से 1:22 बजे के बीच किया जाना शुभ होगा। वैसे तो इसके दूसरे दिन धुरैड़ी यानि होली खेलना माना जाता है। यानि इस पंचांग के अनुसार 7 मार्च को धुरैड़ी का त्योहार बताया जा रहा है। पर कुछ पंचांगों के अनुसार 8 मार्च को धुरैड़ी बताई जा रही है।

इस दिन आएगी भाई दूज — Holi 2023 bhai dooj
पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार प्रतिपदा तिथि 8 मार्च की शामि 6:45 से आएगी। यानि 9 मार्च को उदया तिथि के साथ भाई दूज मनाई जाएगी।

होलिका दहन तिथि — Holi 2023 holika dahan date

7 मार्च को होलिका दहन — रात 12:10 से 1:22 तक
8 मार्च को धुरैड़ी — पूरे दिन
9 मार्च को भाई दूज

Advertisment

छोटी होली के करें ये उपाय — Holika Dahan 2023 Timing LIVE Updates
होलिका दहन (Holika Dahan) वाले दिन को छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिष (Astro Tips) के अनुसार इस दिन किए गए उपाय आर्थिक परेशानी को दूर करने में मदद कर सकते हैं। जो आपकी सुख—समृद्धि को बढ़ा सकते हैं।

होलिका दहन के दिन करें ये उपाय Holi 2023 upay

शांति और धन वृद्धि के लिए —
गरीबों और जरूरतमंदों को दान करना इस दिन बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करना आपको अच्छे स्वास्थ्य, धन और शांति में वृद्धि करता है।

नौकरी और व्यवसाय के लिए — Holika Dahan 2023 Timing LIVE Updates
स्नान के बाद स्वच्छ कपड़े पहन कर होलिका दहन करें। इस पूजन में एक नारियल लेकर अपने और परिवार के उपर से सात बार वार कर होलिका दहन की अग्नि में डाल दें। फिर सात बार होलिका की परिक्रमा करें। भगवान को फल या मिठाई का भोग लगाएं। ऐसा करना आपको नौकरी और व्यवसाय में आ रही परेशानी दूर कर सकता है।

Advertisment

मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए — Holika Dahan 2023 Timing LIVE Updates
बड़ी मेहनतों के बाद भी अनुकूल परिणाम प्राप्त नहीं हो रहे हैं तो इसके लिए होलिका दहन की पूजा में नारियल, पान और सुपारी अर्पित करें।

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए —
होलिका दहन के समय अलसी, गेहूं, मटर और चना Holika Dahan 2023 Timing LIVE Updates को आग में डालने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। ये भी कहा जाता है कि होली के दिन मोती शंख को स्नान कराकर उसकी पूजा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

Holika Dahan Pooja Samagri: होलिका दहन पूजा सामग्री

एक लोटा जल, गाय के गोबर से बनी माला, अक्षत, गन्ध, पुष्प, माला, रोली, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल, नारियल, गेंहू की बालियां

Advertisment

होलिका दहन 2023 पूजा विधि (Holika Dahan Puja Vidhi)

Religion holi 2023 holi upay holi totke Holika Dahan 2023 Timing LIVE Updates
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें