Advertisment

Hardoi rally: 10 मार्च को भाजपा की बंपर जीत के साथ मनाई जाएगी होली: मोदी

Hardoi rally: 10 मार्च को भाजपा की बंपर जीत के साथ मनाई जाएगी होली: मोदी holi-will-be-celebrated-with-bumper-victory-of-bjp-on-march-10

author-image
Bansal Desk
Hardoi rally: 10 मार्च को भाजपा की बंपर जीत के साथ मनाई जाएगी होली: मोदी

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “पहली होली 10 मार्च को भाजपा की बंपर जीत के साथ मनाई जाएगी। अगर ऐसा करना है तो उसकी तैयारी मतदान केंद्रों पर करनी होगी।

Advertisment

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप याद कीजिए 5 साल पहले माफियावादियों ने उत्तर प्रदेश का क्या हाल बना रखा था। व्यापारी को व्यापार करने में डर लगता था। लोग कहते थे कि दिया बरे घर जल्दी लौट आओ।। हरदोई के लोगों ने देखा है कि कैसे इन लोगों (विपक्ष) ने कट्टा और सत्ता को खुली छूट दी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश में आपने जिस डबल इंजन की सरकार को आशीर्वाद दिया है, वो किसी एक खानदान की सरकार नहीं है। दिल्ली में भारत की सरकार किसी एक खानदान की सरकार नहीं है। ये गरीब, किसान और नौजवानों की सरकार है। चुनाव हार रहे घोर-परिवारवादी अब जात-पात के नाम पर जहर फैलाएंगे। आपको केवल एक ही बात याद रखनी है कि उत्तर प्रदेश का विकास तो देश का विकास। ये वो लोग हैं जो कुर्सी के लिए अपने परिवार से भी लड़ जाते हैं। ये घोर परिवारवादी किसी जाति या समाज के लिए भी नहीं हो सकते।

PM  ने कहा कि मुझे याद है कि प्रदेश में बिजली आती थी तो एक ज़माने में ख़बर बनती थी। घर में जैसे कभी मेहमान आते थे, वैसे यहां बिजली आती थी। घोर परिवारवादी बिजली नहीं, बिजली का झटका देने के लिए तैयार बैठे हैं। जिनके काले कारनामे अंधेरे में फलते-फूलते हों, वो कभी प्रदेश को उजाला नहीं दे सकते।

Advertisment

Uttar Pradesh elections 2022 Uttar Pradesh Election 2022 up elections 2022 UP Elections up election news up election live update up election live up election 2022 public opinion UP Election 2022 NEWS UP election 2022 live up election 2022 date Up election 2022 UP Election up assembly election 2022 UP Assembly Election punjab election 2022 pm narendra modi pm modi live PM Modi narendra modi Hardoi rally election 2022 Assembly elections 2022
Advertisment
चैनल से जुड़ें