Advertisment

Holi upay 2022 : होलिका दहन पर करें ये आसान उपाय, हर समस्या होगी दूर

Holi upay 2022 : होलिका दहन पर करें ये आसान उपाय, हर समस्या होगी दूर holi-upay-2022-holi-2022-do-these-easy-upay-a-day-before-holi-economic-problems-will-be-overcome-pd

author-image
Preeti Dwivedi
Holi upay 2022 : होलिका दहन पर करें ये आसान उपाय, हर समस्या होगी दूर

नई दिल्ली। फाल्गुन मास का सबसे खास त्योहार है होली। Holi 2022 : हिंदू धर्म में इसे खास माना जाता है (holi 2022) महत्व होता है। इस त्योहार का सभी को बेसब्री से इंतजार भी होता है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो आर्थिक कठिनाइयों को दूर करने के लिए इस दिन कुछ खास उपाय किए जा सकते हैं। इस साल ये त्योहार 18 मार्च को आ रहा है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन होता है। लेकिन 17 मार्च को रात 12:43 तक भद्र रहने के कारण होलिका दहन 17 मार्च की देर रात यानि 18 मार्च को होगा। बेहद खास माने जाने वाले इस दिन में लोग विधि विधान से पूजा पाठ करते हैंं। मान्यता अनुसार ऐसा करने से सभी परेशानियां दूर होकर सभी कामों में सफलता मिलती है।

Advertisment

छोटी होली के करें ये उपाय —
होलिका दहन (Holika Dahan) वाले दिन को छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिष (Astro Tips) के अनुसार इस दिन किए गए उपाय आर्थिक परेशानी को दूर करने में मदद कर सकते हैं। जो आपकी सुख—समृद्धि को बढ़ा सकते हैं।

होलिका दहन के दिन करें ये उपाय

शांति और धन वृद्धि के लिए —
गरीबों और जरूरतमंदों को दान करना इस दिन बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करना आपको अच्छे स्वास्थ्य, धन और शांति में वृद्धि करता है।

नौकरी और व्यवसाय के लिए —
स्नान के बाद स्वच्छ कपड़े पहन कर होलिका दहन करें। इस पूजन में एक नारियल लेकर अपने और परिवार के उपर से सात बार वार कर होलिका दहन की अग्नि में डाल दें। फिर सात बार होलिका की परिक्रमा करें। भगवान को फल या मिठाई का भोग लगाएं। ऐसा करना आपको नौकरी और व्यवसाय में आ रही परेशानी दूर कर सकता है।

Advertisment

मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए —
बड़ी मेहनतों के बाद भी अनुकूल परिणाम प्राप्त नहीं हो रहे हैं तो इसके लिए होलिका दहन की पूजा में नारियल, पान और सुपारी अर्पित करें।

Holi Date (March Festival 2022) : मार्च में आने वाले हैं ये प्रमुख त्योहार, देखिए पूरी लिस्ट!

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए —
होलिका दहन के समय अलसी, गेहूं, मटर और चना को आग में डालने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। ये भी कहा जाता है कि होली के दिन मोती शंख को स्नान कराकर उसकी पूजा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें : Holika-Dahan-2022 : इस बार होलिका दहन और धुरेड़ी होगी एक दिन, जानें क्यों हो रहा है ऐसा

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें