Advertisment

Holi Surya Gochar 2025: होली पर बदलेगी सूर्य की चाल, मीन राशि में पहुंचकर किसकी चमकाएंगे किस्मत, पढ़ें राशियों पर असर

Holi Surya Gochar 2025 Meen Effect: होली पर बदलेगी सूर्य की चाल, मीन राशि में पहुंचकर किसकी चमकाएंगे किस्मत, पढ़ें राशियों पर असर surya-gochar-14-march-2025-meen-rashi-me-surya-rashi-parivartan-effect-kumbh-tula-singh-meen-kanya-jyotish-upay-sun-transist-astrology-hindi-news

author-image
Preeti Dwivedi
Surya-Gochar-14-March-2025-Meen-Effect

Surya-Gochar-14-March-2025-Meen-Effect

Holi Surya Gochar 2025 Meen Effect: अभी तक कुंभ राशि में चल रहे सूर्य फाल्गुन यानी 14 मार्च को अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। सूर्य का मीन राशि में गोचर (Sun Transist)  राशि चक्र की 12 राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) पर असर पड़ेगा।

Advertisment

ज्योतिष के अनुसार सूर्य का मीन में गोचर पूरे 12 महीने बाद हो रहा है। ऐसे में सूर्य के राशि परिवर्तन से तुला मीन राशि के जातकों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। चलिए ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से जानते हैं कि मार्च में सूर्य कब गोचर करेंगे, मीन राशि में सूर्य गोचर से किसे लाभ होगा, सूर्य को मजबूत करने के उपाय (Surya Majboot Karne ke Upay) क्या हैं।

मार्च में सूर्य का गोचर कब है(Meen me Surya Gochar kab hoga)

बीते महीने कुंभ राशि में प्रवेश किए सूर्य 14 मार्च की शाम 7 बजे राशि चक्र की आखिरी राशि मीन में प्रवेश करेंगे। इसमें एक महीने रहने के बाद एक बार फिर सूर्य का गोचर होगा।

मीन में सूर्य गोचर से किसे शुभ होगा (Surya Sochar Meen Shubh Asar)

14 मार्च को सूर्य का मीन राशि में प्रवेश करने पर मेष, सिंह को बेहद शुभ फल प्राप्त होंगे। तो वहीं वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को सामान्य फल मिलेगा।

Advertisment

मीन में सूर्य गोचर से किस पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा (Surya Sochar Meen Ashubh Asar)

हिन्दू पंचांग के अनुसार सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे तो इस दौरान तुला और धनु उन्हें इस 14 मार्च से 14 अप्रैल तक बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। वो इसलिए क्योंकि तुला सूर्य की नीच राशि है।

ऐसे में सूर्य का राशि परिवर्तन तुला राशि वालों को कष्टकारी हो सकता है। तो वहीं सूर्य गोचर  (Surya Gochar) होने पर सूर्य धनु राशि वालों के लिए चौथे रहेंगे। ऐसे में धनु और तुला राशि वालों को सतर्क रहने होगा।

Advertisment

सूर्य को मज़बूत करने के उपाय (Surya ke Jyotish Upay)

  • प्रतिदिन सुबह उठकर सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल भरें। उसमें लाल फूल, रोली, और अक्षत डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।
  • रविवार का व्रत रखें।
  • सूर्य देव को लाल रंग के वस्त्र, गुड़, चना दाल आदि अर्पित करें।
  • सूर्य नमस्कार करें।
  • सूर्य देव से जुड़े रत्नों में माणिक्य, रूबी आदि धारण करें।
  • पीले रंग के वस्त्र पहनें।
  • पीले रंग के खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
  • गरीबों को लाल चीजों का दान करें।
  • घर के मुख्य द्वार पर घी का दीप जलाएं।
  • सूर्य देव के मंत्र का जाप करें।
  • प्रतिनदिन गुड़ का सेवन करें।
  • तांबे के बर्तन में पानी रखकर उस पानी का सेवन करें।
  • आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

सूर्य के मजबूत होने पर क्या होता है (Surya Majboot Hone Par Kya hota Hai)

  • ज्योतिष के अनुसार जब सूर्य देव कुंडली में मज़बूत होता है तो ऐसे में व्यक्ति को मान-सम्मान प्राप्त होता है। उसके सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
  • सूर्य कमजोर होने पर क्या होता है
  • जब व्यक्ति की कुंडली में सूर्य कमजोर होता है तो उसकी उसके पिता से नहीं बनती है।
  • सरकार से या सरकारी नौकरी में सस्पेंड हो जाते हैं।
  • झूठे आरोप लगने से परेशानियां आ सकती हैं।
Advertisment

सूर्य का गोचर कितने दिन बाद होता है

ज्योतिषीय गणित के अनुसार सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य एक मात्र ऐसा ग्रह है तो हर महीने यानी 30 से 31 दिन में एक राशि बदलता है। इस तरह से साल के 12 महीनों में 12 राशियां बदलते हैं।

यह भी पढ़ें: Holi Bhai Dooj 2025 Kab se Kab Tak Rahegi: होली के बाद 16 मार्च को केवल इतने बजे तक रहेगा भाईदूज का मुहूर्त,

jyotish upay Astrology Hindi News Holi 2025 holi surya gochar 14 march 2025 meen-rashi-me-surya rashi parivartan sura gochar effect surya gochar ka kumbh tula singh meen kanya par asar
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें